Loading account

यूहन्ना 13:34

मैं तुम्हें एक नई आज्ञा देता हूँ कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो। जैसा मैंने तुमसे प्रेम रखा है, वैसे ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 13

31जब वह बाहर चला गया तो यीशु ने कहा, “अब मनुष्य का पुत्र महिमान्वित हुआ है और परमेश्वर उसमें महिमान्वित हुआ है।

32यदि परमेश्वर उसमें महिमान्वित हुआ है, तो परमेश्वर भी अपने में उसको महिमान्वित करेगा, और तुरन्त करेगा।

33बच्चो, मैं और थोड़ी देर तुम्हारे साथ हूँ। तुम मुझे ढूंढ़ोगे; और जैसा कि मैंने यहूदियों से कहा कि जहाँ मैं जाने वाला हूँ तुम नहीं आ सकते तुमसे भी कहता हूँ।

34मैं तुम्हें एक नई आज्ञा देता हूँ कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो। जैसा मैंने तुमसे प्रेम रखा है, वैसे ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो।

35यदि तुम आपस में प्रेम रखोगे तो इसी से सब जानेंगे कि तुम मेरे चेले हो।”

36शमौन पतरस ने उससे कहा, “प्रभु तू कहां जा रहा है?” यीशु ने उत्तर दिया, “जहाँ मैं जा रहा हूँ, तू अभी वहाँ मेरे पीछे नहीं आ सकता; परन्तु इसके बाद तू आएगा।”

37पतरस ने उससे कहा, “प्रभु, मैं अभी तेरे पीछे क्यों नहीं आ सकता? मैं तो तेरे लिए अपना प्राण भी दे दूंगा।”

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 13

संबंधित पद

  • इफिसियों 5:2

    और प्रेम में चलो जैसे मसीह ने भी हम से प्रेम किया और सुखदायक सुगन्धित भेंट बनकर हमारे लिए अपने आपको परमेश्वर के सम्मुख बलिदान कर दिया।

  • लैव्यवस्था 19:18

    तू अपना बदला न लेना और न अपने जाति-भाइयों से वैमनस्य रखना, परन्तु अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना, मैं यहोवा हू।

  • यूहन्ना 15:17

    मैं तुम्हें ये आज्ञाएं इसलिए देता हूँ कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो।

  • 1 पतरस 1:22

    जबकि तुमने भाईचारे के निष्कपट प्रेम के लिए सत्य का पालन करके अपनी आत्माओं को पवित्र किया है तो हृदय की सच्ची लगन के साथ एक दूसरे से प्रेम करो,

  • 1 यूहन्ना 3:23

    उसकी आज्ञा यह है कि हम उसके पुत्र यीशु मसीह के नाम पर विश्वास करें और एक दूसरे से ठीक वैसा ही प्रेम करें जैसी कि उसने हमें आज्ञा दी है।

  • 1 कुरिन्थियों 12:26–27

    और यदि एक अंग दुख पाता है तो उसके साथ सब अंग दुख पाते हैं, और यदि एक अंग सम्मानित होता है तो सब अंग उसके साथ आनन्दित होते है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).