Loading account

यूहन्ना 14:15

“यदि तुम मुझसे प्रेम करते हो, तो मेरी आज्ञाओं का पालन करोगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 14

12मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ कि जो मुझपर विश्वास करता है, वे कार्य जो मैं करता हूँ, वह भी करेगा, और इनसे भी महान् कार्य करेगा, क्योंकि मैं पिता के पास जा रहा हूँ।

13और जो कुछ तुम मेरे नाम से मांगोगे, वही करूँगा कि पुत्र में पिता की महिमा हो।

14यदि तुम मुझसे मेरे नाम में कुछ भी मांगोगे तो मैं उसे करूँगा।

15“यदि तुम मुझसे प्रेम करते हो, तो मेरी आज्ञाओं का पालन करोगे।

16और मैं पिता से विनती करूँगा, और वह तुम्हें एक और सहायक देगा कि वह सदा तुम्हारे साथ रहे,

17अर्थात् सत्य का आत्मा जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता, क्योंकि वह उसे न तो देखता है और न जानता है, परन्तु तुम उसे जानते हो, क्योंकि वह तुम्हारे साथ रहता है, और तुममें होगा।

18मैं तुम्हें अनाथ न छोडूंगा; मैं तुम्हारे पास आऊँगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 14

संबंधित पद

  • 1 यूहन्ना 2:3–5

    यदि हम उसकी आज्ञाओं का पालन करते हैं, तो इसी से हमें ज्ञात होता है कि हम उसे जान गए है।

  • 1 यूहन्ना 5:2–3

    जब हम परमेश्वर से प्रेम करते और उसकी आज्ञाओं का पालन करते हैं तो इसी से हम जानते हैं कि हम परमेश्वर की सन्तानों से प्रेम करते है।

  • यूहन्ना 14:21–24

    जिसके पास मेरी आज्ञाएं हैं और वह उनका पालन करता है, वही मुझसे प्रेम करता है, और जो मुझसे प्रेम करता है, उससे मेरा पिता प्रेम करेगा, और मैं उससे प्रेम करूँगा और अपने आप को उसपर प्रकट करूँगा’।”

  • 2 यूहन्ना 1:6

    प्रेम यह है कि हम उसकी आज्ञाओं के अनुसार चलें। यह वही आज्ञा है जिसे तुमने आरम्भ से सुना हैं, जिस पर तुम्हें चलना चाहिए।

  • यूहन्ना 15:10–14

    यदि तुम मेरी आज्ञाओं का पालन करोगे तो तुम मेरे प्रेम में बने रहोगे, वैसे ही जैसे मैंने अपने पिता की आज्ञाओं का पालन किया है और उसके प्रेम में बना रहता हूँ।

  • 1 यूहन्ना 4:19–20

    हम इसलिए प्रेम करते हैं, क्योंकि उसने पहिले हमसे प्रेम किया।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).