Loading account

यूहन्ना 19:30

जब यीशु ने वह सिरका लिया, तो कहा, “पूरा हुआ,” और उसने सिर झुकाकर प्राण त्याग दिया।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 19

27तब उसने उस चेले से कहा, “देख, तेरी माता!” और उसी समय वह चेला उसे अपने घर ले गया।

28इसके पश्चात् यीशु ने यह जानकर कि सब कुछ पूरा हो चुका, इसलिए कि पवित्रशास्त्र की बात पूरी हो, कहा, “मैं प्यासा हूँ।”

29वहां सिरके से भरा एक बर्तन रखा था; अतः उन्होंने सिरके में भिगोए हुए स्पंज को जूफे की टहनी पर रखा और उसके मुँह से लगाया।

30जब यीशु ने वह सिरका लिया, तो कहा, “पूरा हुआ,” और उसने सिर झुकाकर प्राण त्याग दिया।

31इसलिए कि वह तैयारी का दिन था, और कि सब्त के दिन शव क्रूस पर न रहें (क्योंकि वह सब्त एक विशेज दिन था), अतः यहूदियों ने पिलातुस से विनती की कि उनकी टांगें तोड़ दी जाएं कि उन्हें वहां से ले जाया जा सके।

32इसलिए सैनिकों ने आकर पहिले की, और फिर दूसरे की भी जो उसके साथ क्रूस पर चढ़ाए गए थे, टांगें तोड़ीं;

33परन्तु जब उन्होंने यीशु के पास आकर देखा कि वह मर चुका है, तो उसकी टांगें नहीं तोड़ीं,

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 19

संबंधित पद

  • यूहन्ना 17:4

    जो काम तूने मुझे करने को दिया था उसे पूरा करके मैंने पृथ्वी पर तेरी महिमा की है।

  • फिलिप्पियों 2:8

    इस प्रकार मनुष्य के रूप में प्रकट होकर स्वयं को दीन किया और यहां तक आज्ञाकारी रहा कि मृत्यु वरन् क्रूस की मृत्यु भी सह ली।

  • कुलुस्सियों 2:14–17

    और विधियों का वह अभिलेख जो हमारे नाम पर हमारे विरुद्ध था, मिटा डाला, और उसे क्रूस पर कीलों से जड़ कर हमारे सामने से हटा दिया।

  • इब्रानियों 12:2

    और विश्वास के कर्ता और सिद्ध करने वाले यीशु की ओर अपनी दृष्टि लगाए रहें, जिसने उस आनन्द के लिए जो उसके सामने रखा था, लज्जा की कुछ चिन्ता न करके क्रूस का दुख सहा, और परमेश्वर के सिंहासन की दाहिनी ओर जा बैठा।

  • यूहन्ना 10:11

    अच्छा चरवाहा मैं हूँ; अच्छा चरवाहा भेड़ों के लिए अपना प्राण देता है।

  • दानिय्येल 9:24

    “तेरी प्रजा और तेरे पवित्र नगर के लिए सत्तर सप्ताह ठहराए गए हैं कि उनके अन्त तक अपराध समाप्त हो, पाप बन्द हो, अधर्म का प्रायश्चित् किया जाए, सनातनकाल की धार्मिकता स्थापित हो, दर्शन और नबूवत मुहरबन्द हो, और परमपवित्र का अभिषेक किया जाए।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).