यूहन्ना 6:37
वह सब जो पिता मुझे देता है, मेरे पास आएगा, और जो कोई मेरे पास आएगा मैं निशचत रूप से उसे न निकालूँगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यूहन्ना 6
34इसलिए उन्होंने उससे कहा, “प्रभु, यह रोटी हमें सर्वदा दिया कर।”
35यीशु ने उनसे कहा, “जीवन की रोटी मैं हूँ; जो मेरे पास आता है, भूखा न होगा, और वह जो मुझ पर विश्वास करता है, कभी प्यासा न होगा।
36परन्तु मैंने तुमसे कहा था कि तुमने मुझे देख लिया है परन्तु फिर भी विश्वास नहीं करते।
37वह सब जो पिता मुझे देता है, मेरे पास आएगा, और जो कोई मेरे पास आएगा मैं निशचत रूप से उसे न निकालूँगा।
38क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, परन्तु अपने भेजने वाले की इच्छा पूरी करने के लिए स्वर्ग से उतरा हूँ।
39जिसने मुझे भेजा उसकी इच्छा यह है, कि वह सब जो उसने मुझे दिया है, उसमें से कुछ भी न खोऊँ, परन्तु अन्तिम दिन उसे जिला उठाऊँ।
40क्योंकि मेरे पिता की इच्छा यह है कि प्रत्येक जो पुत्र को देखता है, और उसपर विश्वास करता है, वह अनन्त जीवन पाए, और मैं स्वयं अन्तिम दिन उसे जिला उठाऊंगा।”
संबंधित पद
- मत्ती 11:28
हे सब थके और बोझ से दबे लोगो, मेरे पास आओः मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।
- यूहन्ना 6:39
जिसने मुझे भेजा उसकी इच्छा यह है, कि वह सब जो उसने मुझे दिया है, उसमें से कुछ भी न खोऊँ, परन्तु अन्तिम दिन उसे जिला उठाऊँ।
- यूहन्ना 17:24
हे पिता, मैं चाहता हूँ कि जिन्हें तूने मुझे दिया है, जहाँ मैं हूँ, वहां वे भी मेरे साथ रहें, कि वे मेरी उस महिमा को देख सकें जिसे तूने मुझे दी है, क्योंकि तूने जगत की उत्पत्ति से पहिले मुझसे प्रेम किया।
- यूहन्ना 10:28–29
मैं उन्हें अनन्त जीवन देता हूँ, और वे कभी नष्ट न होंगी; और कोई भी उन्हें मेरे हाथों से छीन नहीं सकता।
- यूहन्ना 17:2
तूने तो उसे समस्त मानव-जाति पर अधिकार दिया है कि वह उन सब को जिन्हें तूने उसे दिया है अनन्त जीवन दे।
- यूहन्ना 17:6
मैंने तेरा नाम उन मनुष्यों पर प्रकट किया है जिन्हें तूने जगत में से मुझे दिया है। वे तेरे थे, और तूने उन्हे मुझे दिया और उन्होंने तेरे वचन को मान लिया है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).