लूका 15:7
मैं तुमसे कहता हूँ कि इसी प्रकार स्वर्ग में भी उन निन्यानबे धर्मियों की अपेक्षा, जिन्हें मन फिराने की आवश्यकता नहीं, मन फिराने वाले एक पापी के लिए
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: लूका 15
4“तुममें से कौन ऐसा मनुष्य है जिसके पास सौ भेड़ें हों और उनमें से एक खो जाए, तो निन्यानबे को खुले चरागाह में छोड़कर, उस खोई हुई को तब तक ढूंढ़ता न रहे जब तक कि वह मिल नहीं जाती?
5जब वह उसे पा लेता है तो बड़े आनन्द से कंधे पर उठा लेता है।
6घर पहुंचने पर वह अपने मित्रों और पड़ोसियों को इकट्ठा करके कहता है, ‘मेरे साथ मिलकर आनन्द मनाओ, क्योंकि मुझे मेरी खोई हुई भेड़ मिल गई है!’
7मैं तुमसे कहता हूँ कि इसी प्रकार स्वर्ग में भी उन निन्यानबे धर्मियों की अपेक्षा, जिन्हें मन फिराने की आवश्यकता नहीं, मन फिराने वाले एक पापी के लिए
8अथवा ऐसी कौन स्त्री होगी जिसके पास चांदी के दस सिक्के हों और एक खो जाए तो वह दीया जलाकर और घर को झाड़-बुहार कर तब तक सावधानी से ढूँढती न रहे जब तक कि वह मिल न जाए?
9जब वह पा लेती है तो अपनी सहेलियों और पड़ोसियों को इकट्ठा करके कहती है, ‘मेरे साथ आनन्द मनाओ, क्योंकि मैंने उस खोए हुए सिक्के को पा लिया है!’
10मैं तुमसे कहता हूँ कि इसी प्रकार एक मन फिराने वाले पापी के लिए परमेश्वर के स्वर्गदूतों की उपस्थिति में आनन्द मनाया जाता है।”
संबंधित पद
- लूका 15:10
मैं तुमसे कहता हूँ कि इसी प्रकार एक मन फिराने वाले पापी के लिए परमेश्वर के स्वर्गदूतों की उपस्थिति में आनन्द मनाया जाता है।”
- लूका 5:32
मैं धर्मियों को नहीं, परन्तु पापियों को पश्चात्ताप करने के लिए बुलाने आया हूँ।”
- लूका 15:32
परन्तु अब हमें आनन्द मनाना व उल्लसित होना ही था, क्योंकि तेरा यह भाई मर गया था, अब जीवित हो गया है, और खो गया था, अब मिल गया है’।”
- मत्ती 18:13
और यदि ऐसा हो कि वह उसे पा ले तो मैं तुमसे सच कहता हूँ कि वह उसके लिए उन निन्यानवे की अपेक्षा जो नहीं खोई थीं अधिक आनन्द मनाता है।
- नीतिवचन 30:12
ऐसे भी हैं जो अपनी दृष्टि में तो पवित्र हैं, फिर भी अपनी गंदगी से धोए नहीं गए है।
- लूका 18:9–11
उसने उन लोगों से जो इस बात के लिए अपने ऊपर भरोसा रखते थे कि वे धर्मी हैं और जो दूसरों को तुच्छ समझते थे, यह दृष्टान्त कहाः
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).