लूका 23:34
परन्तु यीशु ने कहा, “हे पिता इन्हें क्षमा कर; क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे है।” और उन्होंने चिट्ठियां डालकर उसके कपड़े आपस में बांट लिए।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: लूका 23
31क्योंकि यदि वे हरे पेड़ के साथ ऐसा करते हैं, तो सूखे के साथ क्या कुछ न होगा?”
32वे अन्य दो को भी, जो अपराधी थे, उसके साथ मृत्यु-दण्ड देने के लिए ले जा रहे थे।
33जब वे उस स्थान पर जो खोपड़ी कहलाता है पहुँचे, तो वहां पर उन्होंने उसे और उसके साथ दो अपराधियों को भी क्रूस पर चढ़ाया, एक को दाहिनी और दूसरे को बाईं ओर।
34परन्तु यीशु ने कहा, “हे पिता इन्हें क्षमा कर; क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे है।” और उन्होंने चिट्ठियां डालकर उसके कपड़े आपस में बांट लिए।
35लोग समीप खड़े होकर देख रहे थे, यहां तक कि अधिकारी भी यह कहकर उस पर ताना मार रहे थेः “इसने अन्य लोगों को बचाया; यदि यह परमेश्वर का मसीह अर्थात् उसका चुना हुआ है, तो अपने आप को बचाए।”
36सैनिक भी उसके पास आकर ठट्ठा करने और सिरका पिलाकर
37कहने लगे, “यदि तू यहूदियों का राजा है तो अपने आप को बचा।”
संबंधित पद
- मत्ती 5:44
परन्तु मैं तुमसे कहता हूँ, अपने शत्रुओं से प्रेम करो और जो तुम्हें सताते हैं, उनके लिए प्रार्थना करो
- प्रेरितों के काम 7:60
और अपने घुटनों के बल गिरकर वह ज़ोर से चिल्लाया, ‘‘प्रभु, यह पाप उन पर मत लगा!” यह कहकर वह सो गया।
- 1 पतरस 3:9
बुराई का बदला बुराई से न दो, न गाली के बदले गाली दो; पर आशीष ही दो, क्योंकि तुम इसी अभिप्राय से बुलाए गए हो कि उत्तराधिकार में आशीष प्राप्त करो।
- 1 पतरस 2:20–23
जब तुम पाप करते हो और तुम्हारे साथ दुर्व्यवहार होता है, तब यदि तुम बड़े धैर्य से सहते हो तो इसमें प्रशंसा की क्या बात है? परन्तु उचित कार्य करके सताए जाने पर, यदि धीरज से सहते होे तो इस से परमेश्वर प्रसन्न होता है।
- लूका 6:27–28
“परन्तु मैं तुम सुननेवालों से कहता हूँ, अपने शत्रुओं से प्रेम करो, जो तुमसे घृणा करते हैं उनकी भलाई करो।
- रोमियों 12:14
अपने सताने वालों को आशीष दो और शाप न दो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).