लूका 23:43
उसने उससे कहा, “मैं तुझसे सच कहता हूँ कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: लूका 23
40पर दूसरे ने उसे डांटकर कहा, “क्या तू परमेश्वर से भी नहीं डरता? तू भी तो इसी निर्णय के अन्तर्गत दण्ड पा रहा है
41और वास्तव में हमारे साथ तो न्याय हुआ, क्योंकि हम तो अपनी करनी का उचित फल भोग रहे हैं, परन्तु इस मनुष्य ने कोई अपराध नहीं किया।”
42तब उसने कहा, “यीशु, जब तू अपने राज्य में आए तो मुझे स्मरण करना!”
43उसने उससे कहा, “मैं तुझसे सच कहता हूँ कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा।”
44अब यह दोपहर के लगभग बारह बजे का समय था और तीन बजे दिन तक सारे देश में अन्धकार छाया रहा
45क्योंकि सूर्य का प्रकाश जाता रहा। तब मन्दिर का परदा बीच से फट गया
46और यीशु ने ऊँचे स्वर में पुकार कर कहा, “हे पिता, मैं अपना आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूँ।” यह कहकर उसने प्राण त्याग दिया।
संबंधित पद
- प्रकाशितवाक्य 2:7
जिसके कान हों वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है। जो जय पाए उसे मैं जीवन के वृक्ष में से जो परमेश्वर के स्वर्ग में है खाने को दूंगा।’
- 1 तीमुथियुस 1:15–16
यह एक विशवसनीय और हर प्रकार से ग्रहणयोग्य बात है कि मसीह यीशु संसार में पापियों का उद्धार करने आया-जिनमें सब से बड़ा मैं हू।
- लूका 19:10
मनुष्य का पुत्र तो खोए हुओं को ढूंढ़ने और उनका उद्धार करने आया है।”
- यूहन्ना 14:3
और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिए जगह तैयार करूँ तो फिर आकर तुम्हें अपने यहां ले जाऊँगा कि जहाँ मैं हूँ, वहाँ तुम भी रहो,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).