मलाकी 3:10
सेनाओं के यहोवा का यह वचन है; सारे दशमांश भंडार में ले आओ कि मेरे भवन में भोजन-वस्तु रहे, और ऐसा करके मुझे परखो, कि मैं तुम्हारे लिए आकाश के झरोखे खोलकर, तुम्हारे ऊपर अपरम्पार आशीष की वर्षा करता हूं कि नही।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मलाकी 3
7“अपने पूर्वजों के दिनों से तुम लोग मेरी विधियों से हटते आए हो, और तुमने उनका पालन नहीं किया। तुम मेरी ओर फिरो, तब मैं भी तुम्हारी ओर फिरूंगा,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है। “परन्तु तुम पूछते हो, ‘हम किस बात में फिरें?’
8क्या मनुष्य परमेश्वर को लूट सकता है? फिर भी तुम मुझे लूटते हो! परन्तु तुम पूछते हो,’ हमने किस बात में तुझे लूटा है?’ दशमांश और भेंटों मे।
9तुम पर भारी शाप पड़ा है, क्योंकि तुम मुझे लूटते हो; वरन् सारी जाति ऐसा करती है!
10सेनाओं के यहोवा का यह वचन है; सारे दशमांश भंडार में ले आओ कि मेरे भवन में भोजन-वस्तु रहे, और ऐसा करके मुझे परखो, कि मैं तुम्हारे लिए आकाश के झरोखे खोलकर, तुम्हारे ऊपर अपरम्पार आशीष की वर्षा करता हूं कि नही।
11तब मैं तुम्हारे लिए विनाश करने वाले को ऐसा घुड़कूंगा कि वह तुम्हारी भूमि की उपज को नष्ट न करेगा; न ही तुम्हारी दाखलताओं के फल कच्चे गिरेंगे,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
12“तब सारी जातियां तुमको धन्य कहेंगी क्योंकि तुम्हारा देश मनोहर देश होगा,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
13यहोवा यह कहता है कि तुमने मेरे विरुद्ध ढिठाई की बातें कही है। फिर भी तुम पूछते हो कि हमने तेरे विरुद्ध क्या कहा है?
संबंधित पद
- 2 कुरिन्थियों 9:6–8
अब मैं यह कहता हूं कि जो थोड़ा बोएगा वह थोड़ा ही काटेगा, और जो अधिक बोएगा वह अधिक काटेगा।
- मत्ती 6:33
परन्तु तुम पहले परमेश्वर के राज्य और उसकी धार्मिकता की खोज में लगे रहो तो ये सब वस्तुएं तुम्हें दे दी जाएंगी।
- नीतिवचन 3:9–10
अपनी सारी उपज के प्रथम फल से तथा अपनी सम्पत्ति के द्वारा यहोवा का आदर करना।
- व्यवस्थाविवरण 28:12
यहोवा तेरी भूमि को उसकी ट्टतु में वर्षा देने के लिए तथा तेरे हाथ के सब कामों पर आशीष देने के लिए आकाशरूपी अपने भले भंडार को खोल देगा, तब तू अनेक जातियों को ट्टण देगा, परन्तु स्वयंं ट्टण नहीं लेगा।
- लैव्यवस्था 27:30
“ इस प्रकार भूमि की उपज का सारा दशमांश, चाहे भूमि के बीज का हो, चाहे वृक्ष के फल का हो, वह यहोवा ही का है, और वह यहोवा के लिए पवित्र ठहरे
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).