मरकुस 11:24
इसलिए मैं तुमसे कहता हूँ, कि जो कुछ तुम प्रार्थना में मांगते हो विश्वास करो कि उसे पा चुके हो, और वह तुम्हें मिल जाएगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मरकुस 11
21पतरस ने स्मरण करके कहा, “रब्बी, देख, यह अंजीर का पेड़, जिसे तूने शाप दिया था, सूख गया है।”
22यीशु ने उससे कहा, “‘परमेश्वर पर विश्वास रख।
23मैं तुमसे सच कहता हूँ, जो कोई इस पर्वत से कहे, ‘उखड़ जा और समुद्र में जा पड़,’ और अपने मन में सन्देह न करे, परन्तु जो कुछ उसने कहा, विश्वास करे कि हो जाएगा तो उसके लिए वह हो जाएगा।
24इसलिए मैं तुमसे कहता हूँ, कि जो कुछ तुम प्रार्थना में मांगते हो विश्वास करो कि उसे पा चुके हो, और वह तुम्हें मिल जाएगा।
25और जब कभी तुम खड़े होकर प्रार्थना करो तो यदि तुम्हारे मन में किसी के प्रति कुछ विरोध है तो क्षमा करो, जिससे कि तुम्हारा पिता जो स्वर्ग में है तुम्हारे भी अपराध क्षमा करे।
26यदि तुम क्षमा नहीं करोगे तो तुम्हारा पिता भी जो स्वर्ग में है तुम्हारे अपराध क्षमा नहीं करेगा।ह्”
27वे फिर यरूशलेम में आए। और जब वह मन्दिर में टहल रहा था, तो मुख्य याजक, शास्त्री और प्राचीन उसके पास आए,
संबंधित पद
- मत्ती 21:22
और जो कुछ तुम प्रार्थना में विश्वास से मांगोगे वह तुम्हें मिलेगा।”
- 1 यूहन्ना 5:14–15
और जो साहस हमें उसके सम्मुख होता है वह यह हैः कि यदि हम उसकी इच्छा के अनुसार कुछ मांगें, तो वह हमारी सुनता है।
- 1 यूहन्ना 3:22
और जो कुछ हम मांगते हैं, उस से पाते हैं, क्योंकि हम उसकी आज्ञाओं का पालन करते और वे ही कार्य करते हैं जो उसकी दृष्टि में प्रिय है।
- याकूब 1:5–6
यदि तुम में से किसी को बुद्धि की कमी हो तो वह परमेश्वर से मांगे और उसे दी जाएगी, क्योंकि वह प्रत्येक को बिना उलाहना दिए उदारता से देता है।
- यूहन्ना 15:7
यदि तुम मुझमें बने रहो, और मेरे वचन तुममें बने रहें तो जो चाहो मांगो, और वह तुम्हारे लिए हो जाएगा।
- मत्ती 18:19
मैं तुमसे फिर कहता हूँ, यदि तुममें से दो जन पृथ्वी पर किसी विनती के लिए एकमत हों, तो वह मेरे स्वर्गीय पिता की ओर से उनके लिए पूरी हो जाएगी।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).