मत्ती 11:30
क्योंकि मेरा जुआ सहज और मेरा बोझ हल्का है।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मत्ती 11
27मेरे पिता के द्वारा मुझे सब कुछ सौंपा गया है। पिता के अतिरिक्त पुत्र को कोई नहीं जानता, न पुत्र के अतिरिक्त पिता को कोई जानता है, या वही जिस पर पुत्र उसे प्रकट करना चाहता है।
28हे सब थके और बोझ से दबे लोगो, मेरे पास आओः मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।
29मेरा जुआ अपने ऊपर उठा लो और मुझसे सीखो, क्योंकि मैं नम्र और मन में दीन हूँ, और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे।
30क्योंकि मेरा जुआ सहज और मेरा बोझ हल्का है।”
संबंधित पद
- 1 यूहन्ना 5:3
क्योंकि परमेश्वर का प्रेम यह है कि हम उसकी आज्ञाओं का पालन करें; और उसकी आज्ञाएं बोझिल नहीं है।
- यूहन्ना 16:33
ये बातें मैंने तुमसे कही हैं कि तुम मुझमें शान्ति पाओ। संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु साहस रखो-मैंने संसार पर विजय पायी है।”
- फिलिप्पियों 4:13
जो मुझे सामर्थ प्रदान करता है, उसके द्वारा मैं सब कुछ कर सकता हू।
- 2 कुरिन्थियों 12:9–10
और उसने मुझ से कहा, “मेरा अनुग्रह तेरे लिए पर्याप्त है, क्योंकि मेरा सामर्थ्य निर्बलता में सिद्ध होता है।” अतः मैं सहर्ष अपनी निर्बलताओं पर घमण्ड करूंगा। जिससे कि मसीह का सामर्थ्य मुझमें निवास करे।
- गलातियों 5:1
मसीह ने स्वतन्त्रता के लिए हमें स्वतन्त्र किया है, इसलिए दृढ़ रहो और दासत्व के जुए में फिर न जुतो।
- मीका 6:8
हे मनुष्य, उसने तुझे बता दिया है कि अच्छा क्या है। यहोवा तुझसे इसे छोड़ और क्या चाहता है कि तू न्याय से कार्य करे, कृपा से प्रेम रखे, और अपने परमेश्वर के साथ नम्रता से चले?
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).