Loading account

मत्ती 16:18

मैं तुझसे यह भी कहता हूँ कि तू पतरस है और इसी चट्टान पर मैं अपनी कलीसिया बनाऊंगा, और अधोलोक के फाटक उसपर प्रबल न होंगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 16

15उसने उनसे कहा, “पर तुम क्या कहते हो? मैं कौन हूँ?”

16शमौन पतरस ने उत्तर दिया, “तू जीवित परमेश्वर का पुत्र मसीह है।”

17यीशु ने उससे कहा, “हे शमौन, योना के पुत्र, तू धन्य है, क्योंकि मांस और लहू ने इसे तुझ पर प्रकट नहीं किया, परन्तु मेरे पिता ने जो स्वर्ग में है।

18मैं तुझसे यह भी कहता हूँ कि तू पतरस है और इसी चट्टान पर मैं अपनी कलीसिया बनाऊंगा, और अधोलोक के फाटक उसपर प्रबल न होंगे।

19मैं तुझे स्वर्ग के राज्य की कुंजियां दूंगा, और जो कुछ तू पृथ्वी पर बांधेगा वह स्वर्ग में बँधेगा, और जो कुछ तू पृथ्वी पर खोलेगा वह स्वर्ग में खुलेगा।”

20तब उसने चेलों को चेतावनी दी कि वे किसी से न कहें कि मैं मसीह हूँ।

21उस समय से यीशु मसीह अपने चेलों को बताने लगा कि अवश्य है कि मैं यरूशलेम को जाऊं और प्राचीनों, मुख्य याजकों और शास्त्रियों द्वारा बहुत दुःख उठाऊं और मार डाला जाऊं और तीसरे दिन जिलाया जाऊ।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 16

संबंधित पद

  • इफिसियों 2:19–22

    अतः तुम अब विदेशी और अजनबी न रहे, परन्तु पवित्र लोगों के संगी स्वदेशी और परमेश्वर के कुटुम्ब के बन गए हो।

  • 1 कुरिन्थियों 3:9–11

    क्योंकि हम परमेश्वर के सहकर्मी हैं; तुम परमेश्वर का खेत हो और परमेश्वर का भवन हो।

  • यशायाह 28:16

    इसलिए प्रभु यहोवा यों कहता है, “देखो, मैं सिय्योन में एक पत्थर, एक परखा हुआ पत्थर, हां, नींव के लिए एक बहुमूल्य कोने का पत्थर, दृढ़ता से रखने वाला हूं; जो कोई उस पर विश्वास करेगा वह न डगमगाएगा।

  • कुलुस्सियों 1:18

    वही देह, अर्थात् कलीसिया का सिर है। वही आदि है और मरे हुओं में से जी उठने वालों में पहिलौठा है, जिससे कि सब बातों में उसी को प्रथम स्थान मिले।

  • यूहन्ना 1:42

    और वह उसे यीशु के पास लाया। यीशु ने उसपर दृष्टि करके कहा, “तू यूहन्ना का पुत्र शमौन हैः तू कैफा, अर्थात् पतरस कहलाएगा।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).