मत्ती 26:41
जागते रहो और प्रार्थना करते रहो कि तुम परीक्षा में न पड़ो। आत्मा तो तैयार है, परन्तु देह निर्बल है।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मत्ती 26
38फिर उसने उनसे कहा, “मेरा मन बहुत उदास है, यहां तक कि मैं मरने पर हूँ। यहीं ठहरो और मेरे साथ जागते रहो।”
39फिर वह उनसे थोड़ा आगे बढ़ा और मुंह के बल गिरकर यह प्रार्थना करने लगाः “हे मेरे पिता, यदि सम्भव हो तो यह प्याला मुझसे टल जाए। फिर भी मेरी नहीं, पर तेरी इच्छा पूरी हो।”
40तब वह चेलों के पास आया, और उन्हें सोते पाकर उसने पतरस से कहा, “क्या तुम लोग मेरे साथ एक घड़ी भी न जाग सके?
41जागते रहो और प्रार्थना करते रहो कि तुम परीक्षा में न पड़ो। आत्मा तो तैयार है, परन्तु देह निर्बल है।”
42फिर उसने दूसरी बार जाकर यह प्रार्थना कीः “हे मेरे पिता, यदि यह मेरे पीए बिना नहीं टल सकता तो तेरी इच्छा पूरी हो।”
43उसने फिर आकर उन्हें सोते पाया, क्योंकि उनकी आंखें नींद से भारी थी।
44वह उन्हें फिर छोड़कर चला गया और फिर वही बात कहकर तीसरी बार प्रार्थना करने लगा।
संबंधित पद
- लूका 22:46
उसने उनसे कहा, “तुम क्यों सो रहे हो? उठो, प्रार्थना करो कि तुम परीक्षा में न पड़ो।”
- इफिसियों 6:18
प्रत्येक विनती और निवेदन सहित पवित्र आत्मा में निरन्तर प्रार्थना करते रहो। और यह ध्यान रखते हुए सतर्क रहो कि यत्न सहित सब पवित्र लोगों के लिए लगातार प्रार्थना करो,
- मरकुस 14:38
जागते और प्रार्थना करते रहो कि परीक्षा में न पड़ो। आत्मा तो तैयार है, परन्तु देह दुर्बल है।”
- मत्ती 6:13
और हमें परीक्षा में न ला परन्तु बुराई से बचा, क्योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही है। आमीन।’
- गलातियों 5:16–17
परन्तु मैं कहता हूं कि पवित्र आत्मा के अनुसार चलो तो तुम शारीरिक इच्छाओं को किसी रीति से पूर्ण नहीं करोगे।
- प्रकाशितवाक्य 16:15
देखो, मैं चोर के समान आता हूं, धन्य है वह जो जागृत रहकर अपने वस्त्रों की रक्षा करता है कि नंगा न फिरे और लोग उसकी नग्नता को न देखें-
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).