Loading account

मत्ती 5:16

तुम्हारा प्रकाश मनुष्यों के सम्मुख इस प्रकार चमके कि वे तुम्हारे भले कामों को देखकर तुम्हारे पिता की, जो स्वर्ग में है, महिमा करे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 5

13“तुम पृथ्वी के नमक हो। पर यदि नमक अपना स्वाद खो बैठे तो वह फिर किस से नमकीन किया जाएगा? वह किसी काम का नहीं रह जाता केवल इसके कि बाहर फेंका जाए और मनुष्यों के पैरों तले रौंदा जाए।

14तुम जगत की ज्योति हो। पर्वत पर बसा हुआ नगर छिप नहीं सकता।

15लोग दीपक को जलाकर टोकरी के नीचे नहीं परन्तु दीवट पर रखते हैं और वह घर के सब लोगों को प्रकाश देता है।

16तुम्हारा प्रकाश मनुष्यों के सम्मुख इस प्रकार चमके कि वे तुम्हारे भले कामों को देखकर तुम्हारे पिता की, जो स्वर्ग में है, महिमा करे।

17“यह न समझो कि मैं व्यवस्था या नबियों की पुस्तकों को नष्ट करने आया हूँ। नष्ट करने नहीं, परन्तु पूर्ण करने आया हूँ।

18क्योंकि मैं तुमसे सच कहता हूँ कि जब तक आकाश और पृथ्वी टल न जाएं, व्यवस्था में से एक मात्र या बिन्दु भी, जब तक कि सब कुछ पूरा न हो जाए, नहीं टलेगा।

19इसलिए जो भी इन छोटी से छोटी आज्ञाओं को तोड़ेगा और ऐसी ही शिक्षा दूसरों को देगा, वह परमेश्वर के राज्य में छोटे से छोटा कहलाएगा; परन्तु जो उनका पालन करेगा और दूसरों को भी सिखाएगा, वह परमेश्वर के राज्य में महान् कहलाएगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 5

संबंधित पद

  • 1 पतरस 2:12

    अन्यजातियों के मध्य अपना चाल-चलन उत्तम बनाए रखो, जिस से वे जिन बातों में कुकर्मी कहकर तुम्हारी निन्दा करते हैं, उन्हीं बातों में तुम्हारे भले कामों को देख कर न्याय के दिन परमेश्वर की महिमा करे।

  • तीतुस 2:7

    भले कार्य कर के तू सब बातों में स्वयं आदर्श बन। तेरा उपदेश शुद्ध, गम्भीरतापूर्ण, खरा और दोषरहित हो,

  • यूहन्ना 15:8

    मेरे पिता की महिमा इसी से होती है कि तुम बहुत फल लाओ, तभी तो तुम मेरे चेले हो।

  • 1 यूहन्ना 1:5–7

    वह समाचार जो हमने उस से सुना है और तुमको सुनाते हैं, वह यह है, कि परमेश्वर ज्योति है और उसमें कुछ भी अन्धकार नही।

  • फिलिप्पियों 2:15–16

    जिस से तुम निर्दोष और भोले बनो तथा इस कुटिल और भ्रष्ट पीढ़ी के बीच परमेश्वर के निष्कलंक सन्तान बनकर संसार में ज्योति बनकर चमको।

  • इफिसियों 5:8

    पहिले तो तुम अन्धकार थे, परन्तु अब प्रभु में ज्योति हो, अतः ज्योति की सन्तान के सदृश चलो-

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).