मत्ती 5:48
अतः तुम सिद्ध बनो, जैसा कि तुम्हारा स्वर्गीय पिता सिद्ध है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मत्ती 5
45जिससे कि तुम अपने स्वर्गीय पिता की सन्तान बन सको, क्योंकि वह अपना सूर्य भलों और बुरों दोनों पर उदय करता है, और धर्मियों तथा अधर्मियों दोनों पर मेंह बरसाता है।
46क्योंकि यदि तुम उनसे प्रेम रखते हो जो तुमसे प्रेम रखते हैं तो तुम्हें क्या प्रतिफल मिलेगा? क्या महसूल लेने वाले भी ऐसा ही नहीं करते?
47यदि तुम केवल अपने भाइयों को ही नमस्कार करते हो तो कौन सा बड़ा कार्य करते हो? क्या ग़ैरयहूदी भी ऐसा ही नहीं करते?
48अतः तुम सिद्ध बनो, जैसा कि तुम्हारा स्वर्गीय पिता सिद्ध है।
संबंधित पद
- 1 पतरस 1:15–16
परन्तु जैसे तुम्हारा बुलाने वाला पवित्र है, वैसे ही तुम भी समस्त आचरण में पवित्र बनो,
- याकूब 1:4
पर धीरज को अपना पूरा कार्य करने दो कि तुम पूर्ण तथा सिद्ध हो जाओ, जिससे कि तुम में किसी बात की कमी न रहे।
- लैव्यवस्था 19:2
“इस्राएलियों की सारी मंडली से बात कर और कहः तुम पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा पवित्र हू।
- व्यवस्थाविवरण 18:13
तू अपने परमेश्वर यहोवा के सामने निर्दोष बना रहना।
- इफिसियों 5:1–2
इसलिए प्रिय बालकों के सदृश परमेश्वर का अनुकरण करने वाले बनो,
- लूका 6:36
जैसा तुम्हारा पिता दयालु है, वैसे ही तुम भी दयालु बनो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).