Loading account

मत्ती 6:11

हमारे दिनभर की रोटी आज हमें दे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 6

8इसलिए उनके सदृश न बनना, क्योंकि तुम्हारा पिता मांगने से पूर्व ही तुम्हारी आवश्यकता को जानता है।

9“अतः तुम इस प्रकार प्रार्थना करनाः ‘हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है, तेरा नाम पवित्र माना जाए।

10तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है वैसे ही पृथ्वी पर भी पूरी हो।

11हमारे दिनभर की रोटी आज हमें दे।

12और जैसे हमने अपने अपराधियों को क्षमा किया है वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर;

13और हमें परीक्षा में न ला परन्तु बुराई से बचा, क्योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही है। आमीन।’

14यदि तुम मनुष्यों के अपराध क्षमा करोगे तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हें क्षमा करेगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 6

संबंधित पद

  • नीतिवचन 30:8

    धोखा और झूठ दोनों को मुझसे दूर रख, मुझे न तो धन और न निर्धनता दे। प्रतिदिन की रोटी मुझे खिलाया कर

  • लूका 11:3

    हमें दिन भर की रोटी प्रतिदिन दिया कर।

  • मत्ती 4:4

    पर उसने उत्तर दिया, “यह लिखा है, ‘मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं, परन्तु हर एक वचन से जो परमेश्वर के मुख से निकलता है जीवित रहेगा’।”

  • यूहन्ना 6:31–59

    हमारे पूर्वजों ने जंगल में मन्ना खाया, जैसा लिखा है, ‘उसने उन्हें खाने के लिए स्वर्ग से रोटी दी’।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).