मत्ती 6:13
और हमें परीक्षा में न ला परन्तु बुराई से बचा, क्योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही है। आमीन।’
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मत्ती 6
10तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है वैसे ही पृथ्वी पर भी पूरी हो।
11हमारे दिनभर की रोटी आज हमें दे।
12और जैसे हमने अपने अपराधियों को क्षमा किया है वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर;
13और हमें परीक्षा में न ला परन्तु बुराई से बचा, क्योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही है। आमीन।’
14यदि तुम मनुष्यों के अपराध क्षमा करोगे तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हें क्षमा करेगा।
15परन्तु यदि तुम मनुष्यों को क्षमा न करो तो तुम्हारा पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा नहीं करेगा।
16“जब कभी तुम उपवास करो तो पाखण्डियों के समान उदास दिखाई न दो, क्योंकि वे अपना मुंह म्लान बनाए रहते हैं जिससे कि मनुष्य को उपवासी दिखाई दे। मैं तुमसे सच कहता हूँ कि वे अपना पूरा-पूरा प्रतिफल पा चुके।
संबंधित पद
- 1 कुरिन्थियों 10:13
तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े जो मनुष्य के सहने से बाहर है। परमेश्वर तो सच्चा है जो तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में पड़ने नहीं देगा, परन्तु परीक्षा के साथ-साथ बचने का उपाय भी करेगा कि तुम उसे सह सको।
- यूहन्ना 17:15
मैं तुझसे यह विनती नहीं करता कि तू उन्हें संसार में से उठा ले, परन्तु यह कि तू उन्हें उस दुष्ट से बचाए रख।
- मत्ती 26:41
जागते रहो और प्रार्थना करते रहो कि तुम परीक्षा में न पड़ो। आत्मा तो तैयार है, परन्तु देह निर्बल है।”
- प्रकाशितवाक्य 7:14–17
मैंने उत्तर दिया, “हे मेरे प्रभु, तू ही जानता है।” उसने मुझ से कहा, “ये वे हैं, जो उस महाक्लेश में से निकल कर आए है। इन्होंने अपने वस्त्र मेमने के लहू में धोकर -श्वेत किए है।
- 2 थिस्सलुनीकियों 3:3
परन्तु प्रभु विश्वासयोग्य है। वह तुम्हें दृढ़ करेगा तथा उस दुष्ट से तुम्हारी रक्षा करेगा।
- मत्ती 6:10
तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है वैसे ही पृथ्वी पर भी पूरी हो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).