मत्ती 7:12
इसलिए जैसा कि तुम चाहते हो कि मनुष्य तुम्हारे साथ करें तुम भी उनके साथ वैसा ही करो, क्योंकि व्यवस्था और नबी यही सिखाते है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मत्ती 7
9तुममें ऐसा कौन है जो अपने पुत्र को जब वह रोटी मांगे तो पत्थर दे?
10अथवा मछली मांगे तो सांप दे?
11अतः जब तुम बुरे होकर अपने बच्चों को अच्छी वस्तुएं देना जानते हो तो तुम्हारा पिता जो स्वर्ग में है अपने मांगने वालों को अच्छी वस्तुएं और अधिक क्यों न देगा?
12इसलिए जैसा कि तुम चाहते हो कि मनुष्य तुम्हारे साथ करें तुम भी उनके साथ वैसा ही करो, क्योंकि व्यवस्था और नबी यही सिखाते है।
13“सकरे फाटक से प्रवेश करो; क्योंकि विशाल है वह फाटक और चौड़ा है वह मार्ग जो विनाश की ओर ले जाता है, और बहुत-से हैं जो उससे प्रवेश करते है।
14परन्तु छोटा है वह फाटक और सकरा है वह मार्ग जो जीवन की ओर ले जाता है और थोड़े ही हैं जो उसे पाते है।
15“झूठे नबियों से सावधान रहो जो भेड़ों के वेश में तुम्हारे पास आते हैं, परन्तु भीतर से वे भूखे, फाड़-खाने वाले भेड़िए है।
संबंधित पद
- लूका 6:31
जैसा तुम चाहते हो कि मनुष्य तुम्हारे साथ करें, तुम भी उनके साथ वैसा ही करो।
- रोमियों 13:8–10
पारस्परिक प्रेम के अतिरिक्त अन्य किसी विषय में किसी के ट्टणी न बनो; क्योंकि जो पड़ोसी से प्रेम करता है, उसने व्यवस्था को पूर्ण किया है।
- गलातियों 5:13–14
हे भाइयो, तुम स्वतन्त्र होने के लिए बुलाए गए हो। इस स्वतन्त्रता को शारीरिक इच्छा पूर्ण करने का साधन न बनाओ, परन्तु प्रेम से एक दूसरे की सेवा करो।
- लैव्यवस्था 19:18
तू अपना बदला न लेना और न अपने जाति-भाइयों से वैमनस्य रखना, परन्तु अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना, मैं यहोवा हू।
- मरकुस 12:29–34
यीशु ने उत्तर दिया, “प्रमुख आज्ञा यह हैः ‘हे इस्राएल, सुन, प्रभु हमारा परमेश्वर एक ही प्रभु है,
- मत्ती 22:39–40
और इसी के समान दूसरी यह हैः ‘तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम कर।’
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).