मीका 7:18
तेरे समान परमेश्वर कौन है जो अधर्म को क्षमा करता और अपने निज भाग के बचे हुओं के अपराधों को अनदेखा करता है? तू सदा क्रोधित नहीं रहता, क्योंकि करफ़णा दिखाना तुझे भाता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मीका 7
15“जैसे मैंने मिस्र देश से तेरे निकलते समय तुझे अद्भुत कार्य दिखाए थे, वैसे ही फिर दिखाऊंगा।”
16देश-देश के लोग देखेंगे और अपने सब पराक्रम से लज्जित होंगे, उनके मुंह बन्द और कान बहरे हो जाएंगे।
17वे सांप के समान, हां, भूमि पर रेंगने वाले जन्तुओं के समान धूल चाटेंगे। वे अपने गढ़ों से कांपते हुए निकलेंगे और हमारे परमेश्वर यहोवा के पास थरथराते हुए आएंगे। वे तुझसे डरेंगे।
18तेरे समान परमेश्वर कौन है जो अधर्म को क्षमा करता और अपने निज भाग के बचे हुओं के अपराधों को अनदेखा करता है? तू सदा क्रोधित नहीं रहता, क्योंकि करफ़णा दिखाना तुझे भाता है।
19तू हम पर पुनः दया करेगा, तू हमारे अधर्मों को कुचल डालेगा, हां, तू हमारे सब पापों को गहरे समुद्र में डाल देगा।
20जो शपथ तूने प्राचीनकाल में हमारे पूर्वजों से खाई थी उसी के अनुसार तू याकूब के प्रति विश्वासयोग्य और इब्राहीम के प्रति करुणामय होगा।
संबंधित पद
- यशायाह 43:25
“मैं, हां मैं ही हूं, जो अपने ही निमित्त तेरे अपराधों को मिटा देता हूं, और मैं तेरे पापों का स्मरण न करूंगा।
- यशायाह 44:22
मैंने काली घटा के समान तेरे अपराधों को और घने कोहरे के समान तेरे पापों को मिटा दिया है। मेरी ओर लौट आ, क्योंकि मैंने तुझे छुड़ा लिया है।”
- इफिसियों 2:4–5
परन्तु परमेश्वर ने जो दया का धनी है, अपने उस महान् प्रेम के कारण जिस से उसने हमसे प्रेम किया,
- यिर्मयाह 50:20
यहोवा की यह वाणी है, “उन दिनों और उस समय, ‘इस्राएल के अधर्म की खोज करने पर भी नहीं मिलेगा। यहूदा के पाप खोजने पर भी नहीं मिलेंगे; क्योंकि जिनको मैं बचाए रखूंगा उनको मैं क्षमा कर दूंगा।”
- प्रेरितों के काम 13:38–39
इसलिए हे भाइयों, तुम यह जान लो कि इसी के द्वारा पापों की क्षमा का समाचार तुम्हें सुनाया जाता है,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).