Loading account

नीतिवचन 11:2

जब अभिमान आ जाता है तो अपमान भी आता है, पर नम्र लोगों में बुद्धि होती है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: नीतिवचन 11

1छल के तराजू से यहोवा को घृणा आती है, पर वह सही नाप-तौल से आनन्दित होता है।

2जब अभिमान आ जाता है तो अपमान भी आता है, पर नम्र लोगों में बुद्धि होती है।

3खरे लोगों की खराई उनकी अगुवाई करती है, परन्तु कपटियों का कपट उनका नाश कर देगा।

4प्रकोप के दिन धन-सम्पत्ति काम नहीं आती, परन्तु धार्मिकता मृत्यु से बचाती है।

5निर्दोष व्यक्ति की धार्मिकता उसके मार्ग को सरल करती है, परन्तु दुष्ट अपनी ही दुष्टता के कारण गिरता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: नीतिवचन 11

संबंधित पद

  • नीतिवचन 29:23

    मनुष्य का घमंड उसे नीचा कर देगा, परन्तु नम्र आत्मा वाला आदर पाएगा।

  • नीतिवचन 16:18–19

    विनाश से पहले घमंड होता है, और ठोकर खाने से पहले गर्व होता है।

  • लूका 18:14

    मैं तुमसे कहता हूँ कि यह मनुष्य धर्मी ठहराया जाकर अपने घर गया, न कि वह अन्य। क्योंकि प्रत्येक जो अपने आप को बड़ा बनाता है, दीन किया जाएगा; और जो अपने को दीन बनाता है, बड़ा किया जाएगा।”

  • नीतिवचन 15:33

    यहोवा का भय ही बुद्धि पाने के लिए शिक्षा है, तथा आदर प्राप्त करने से पूर्व विनम्रता आती है।

  • नीतिवचन 18:12

    विनाश से पहले मनुष्य का हृदय घमंडी हो जाता है, परन्तु सम्मान से पहले नम्रता पाई जाती है।

  • नीतिवचन 3:34–35

    ठट्ठा करने वालों को वह ठट्ठों में उड़ाता है, और दीन-दुखियों पर अनुग्रह करता है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).