नीतिवचन 16:18
विनाश से पहले घमंड होता है, और ठोकर खाने से पहले गर्व होता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: नीतिवचन 16
15राजा के मुख की चमक में जीवन रहता है, और उसकी कृपा-दृष्टि बसन्त के बरसाती बादल के सदृश होती है।
16बुद्धि को प्राप्त करना सोने को प्राप्त करने से क्या ही उत्तम है और समझ को प्राप्त करना चांदी की प्राप्ति से कहीं बढ़कर है।
17बुराई से भागना खरे लोगों का राजमार्ग है; जो अपने चाल-चलन की चौकसी करता है, वह अपने जीवन की रक्षा करता है।
18विनाश से पहले घमंड होता है, और ठोकर खाने से पहले गर्व होता है।
19दीन लोगों के साथ नम्र होना घमंडियों के साथ लूट बांट लेने से उत्तम है।
20जो वचन पर ध्यान लगाता है, वह भलाई को प्राप्त करेगा, और धन्य है वह जो यहोवा पर भरोसा रखता है।
21बुद्धिमान हृदय वाला मनुष्य समझदार कहलाएगा, और मधुर वचन से ज्ञान बढ़ता है।
संबंधित पद
- नीतिवचन 11:2
जब अभिमान आ जाता है तो अपमान भी आता है, पर नम्र लोगों में बुद्धि होती है।
- यशायाह 2:11–12
घमंड से चढ़ी हुई मनुष्य की आंखें नीची की जाएंगी तथा मनुष्य का अहंकार चूर-चूर किया जाएगा, और उस दिन यहोवा ही महिमान्वित होगा।
- नीतिवचन 18:12
विनाश से पहले मनुष्य का हृदय घमंडी हो जाता है, परन्तु सम्मान से पहले नम्रता पाई जाती है।
- ओबद्याह 1:3–4
हे पहाड़ों की दरारों में, हां, ऊंचे निवासस्थान में रहने वाले, तेरे मन के घमंड ने तुझे धोखा दिया है। तूने मन में कहा है, ‘कौन मुझे भूमि पर उतार सकेगा?’
- नीतिवचन 29:23
मनुष्य का घमंड उसे नीचा कर देगा, परन्तु नम्र आत्मा वाला आदर पाएगा।
- 1 तीमुथियुस 3:6
वह कोई नया चेला न हो, कहीं ऐसा न हो कि अहंकार में पड़कर वह शैतान के समान दण्ड का भागी हो जाए।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).