Loading account

नीतिवचन 18:22

जो पत्नी पाता है, वह उत्तम वस्तु पाता है, और यहोवा से अनुग्रह प्राप्त करता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: नीतिवचन 18

19रूठे हुए भाई को मनाना दृढ़ नगर पर जय प्राप्त करने से अधिक कठिन हैं, और झगड़े गढ़ के बेंड़ों के सदृश होते है।

20मनुष्य का पेट उसकी बातों के फल से भरता है, और वह अपने होंठों के फल से संतुष्ट होता है।

21जीभ के वश में मृत्यु और जीवन दोनों होते हैं- जो उससे प्रेम रखते हैं वे उसका फल पाएंगे।

22जो पत्नी पाता है, वह उत्तम वस्तु पाता है, और यहोवा से अनुग्रह प्राप्त करता है।

23निर्धन मनुष्य तो गिड़गिड़ाकर बोलता है, पर धनी रूखेपन से उत्तर देता है।

24जिस मनुष्य के कई मित्र होते हैं, उसका तो विनाश हो सकता है, परन्तु एक ऐसा भी मित्र है जो भाई से भी बढ़कर साथ देता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: नीतिवचन 18

संबंधित पद

  • नीतिवचन 19:14

    मकान और धन पूर्वजों से प्राप्त होते हैं, परन्तु समझदार पत्नी यहोवा से प्राप्त होती है।

  • नीतिवचन 31:10–31

    भली पत्नी कौन पा सकता है? उसका मूल्य तो मूँगों से भी बढ़कर है।

  • नीतिवचन 12:4

    चरित्रवान पत्नी अपने पति का मुकुट है, परन्तु चरित्रहीन पत्नी उसकी हड्डियों में सड़ाहट के समान है।

  • सभोपदेशक 9:9

    अपने व्यर्थ जीवन में जो उसने सूर्य के नीचे तेरे लिये निर्धारित किए हैं, अपनी पत्नी के संग, जिससे तू प्रीति रखता है, जीवन का आनन्द ले, क्योंकि यही तेरे उस परिश्रम का प्रतिफल है जो तूने अपने जीवन में इस सूर्य के नीचे किया है।

  • 1 कुरिन्थियों 7:2

    परन्तु व्यभिचार से बचने के लिए प्रत्येक पुरष की अपनी पत्नी और प्रत्येक स्त्री का अपना पति हो।

  • उत्पत्ति 2:18

    फिर यहोवा परमेश्वर ने कहा, “आदम का अकेला रहना अच्छा नही। मैं इसके लिए एक उपयुक्त सहायक बनाऊंगा”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).