नीतिवचन 3:7
अपनी दृष्टि में तू बुद्धिमान न बनना। यहोवा का भय मानना, और बुराई से विमुख रहना।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: नीतिवचन 3
4इस प्रकार तू परमेश्वर और मनुष्य दोनों की दृष्टि में अनुग्रह और यश प्राप्त करेगा।
5तू सम्पूर्ण हृदय से यहोवा पर भरोसा रखना, और अपनी समझ का सहारा न लेना।
6उसी को स्मरण करके अपने सब कार्य करना, तब वह तेरे लिए सीधा मार्ग निकालेगा।
7अपनी दृष्टि में तू बुद्धिमान न बनना। यहोवा का भय मानना, और बुराई से विमुख रहना।
8इससे तेरा शरीर स्वस्थ रहेगा तथा तेरी हड्डियों को पुष्टता प्राप्त होगी।
9अपनी सारी उपज के प्रथम फल से तथा अपनी सम्पत्ति के द्वारा यहोवा का आदर करना।
10तब तेरे भंडार बहुतायत से भरे रहेंगे, और तेरे कुंड नए दाखरस से उमड़ते रहेंगे।
संबंधित पद
- अय्यूब 28:28
मनुष्य से कहा, ‘देख, प्रभु का भय मानना यही बुद्धि है; और बुराई से दूर रहना यही समझ है’।”
- रोमियों 12:16
परस्पर एक-सा मन रखो। अभिमानी न हो, परन्तु दीनों से मिल-जुल कर रहो। अपनी दृष्टि में बुद्धिमान न बनो।
- नीतिवचन 26:12
क्या तू ऐसे मनुष्य को देखता है जो अपनी ही दृष्टि में बुद्धिमान है? उससे बढ़कर आशा तो मूर्ख ही से है।
- नीतिवचन 16:6
करुणा और सच्चाई से अधर्म का प्रायश्चित्त होता है, और यहोवा का भय मानने से मनुष्य बुराई से दूर रहता है।
- अय्यूब 1:1
ऊज देश में अय्यूब नाम एक पुरुष था। वह निर्दोष, खरा तथा परमेश्वर का भय मानने वाला था, और बुराई से दूर रहता था।
- सभोपदेशक 12:13
जब सब कुछ सुन लिया गया, निष्कर्ष यह हैः परमेश्वर का भय मान और उसकी आज्ञाओं का पालन कर, क्योंकि प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य यही है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).