Loading account

नीतिवचन 3:9

अपनी सारी उपज के प्रथम फल से तथा अपनी सम्पत्ति के द्वारा यहोवा का आदर करना।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: नीतिवचन 3

6उसी को स्मरण करके अपने सब कार्य करना, तब वह तेरे लिए सीधा मार्ग निकालेगा।

7अपनी दृष्टि में तू बुद्धिमान न बनना। यहोवा का भय मानना, और बुराई से विमुख रहना।

8इससे तेरा शरीर स्वस्थ रहेगा तथा तेरी हड्डियों को पुष्टता प्राप्त होगी।

9अपनी सारी उपज के प्रथम फल से तथा अपनी सम्पत्ति के द्वारा यहोवा का आदर करना।

10तब तेरे भंडार बहुतायत से भरे रहेंगे, और तेरे कुंड नए दाखरस से उमड़ते रहेंगे।

11मेरे पुत्र, यहोवा की ताड़ना का तिरस्कार न करना, और न उसके डांटने से बुरा मानना,

12क्योंकि यहोवा जिससे प्रेम करता है उसे डांटता भी है, जैसे कि पिता उस पुत्र को जिसे वह अधिक चाहता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: नीतिवचन 3

संबंधित पद

  • व्यवस्थाविवरण 26:2–15

    तब जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसकी भूमि की सब प्रकार की पहली उपज जो तुम घर लाओगे उसमें से कुछ-कुछ लेकर टोकरी में रखना और उस स्थान पर ले जाना जिसे तेरा परमेश्वर यहोवा अपना नाम बनाए रखने के लिए चुन लेगा।

  • 1 कुरिन्थियों 16:2

    सप्ताह के पहिले दिन तुम में से प्रत्येक अपनी आय के अनुसार अपने पास कुछ रख छोड़े कि मेरे आने पर दान एकत्रित न करना पड़े;

  • निर्गमन 23:19

    तू अपनी भूमि की पहली उपज का पहला उत्तम भाग अपने परमेश्वर के भवन में ले आना। बकरी के बच्चे को तू उसकी माता के दूध में न पकाना।

  • नीतिवचन 14:31

    जो कंगाल को सताता है, वह उसके सृजक का अपमान करता है, परन्तु जो दीन-दरिद्रों पर दया करता है, वह परमेश्वर का आदर करता है।

  • फिलिप्पियों 4:17–18

    यह बात नहीं कि मैं दान चाहता हूं, वरन् ऐसा फल चाहता हूं जो तुम्हारे लाभ के लिए बढ़ता जाए।

  • मलाकी 3:8–10

    क्या मनुष्य परमेश्वर को लूट सकता है? फिर भी तुम मुझे लूटते हो! परन्तु तुम पूछते हो,’ हमने किस बात में तुझे लूटा है?’ दशमांश और भेंटों मे।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).