नीतिवचन 4:23
अपने हृदय की चौकसी पूरे यत्न के साथ कर, क्याेंकि जीवन का मूल-स्रोत वही है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: नीतिवचन 4
20मेरे पुत्र, मेरे वचनों पर ध्यान दे, और मेरी बातों पर अपना कान लगा।
21अपनी दृष्टि से उन्हें ओझल न होने दे। अपने हृदय में उन्हें बनाए रख।
22क्योंकि जो उन्हें पा लेते हैं, उनके लिए वे जीवन हैं, और समस्त देह के लिए स्वास्थ्य है।
23अपने हृदय की चौकसी पूरे यत्न के साथ कर, क्याेंकि जीवन का मूल-स्रोत वही है।
24तेरा मुंह कुटिल न हो, और तेरे होंठ छली न हो।
25तेरी आंखें सामने की ओर देखती रहें, और तेरी दृष्टि आगे की ओर लगी रहे।
26पैर रखने के लिए मार्ग समतल बना, तब तेरे सारे पथ स्थिर रहेंगे।
संबंधित पद
- लूका 6:45
भला मनुष्य अपने हृदय के भले भण्डार से भली बातों को ही निकालता है, पर बुरा मनुष्य अपने हृदय के बुरे भण्डार से बुरी बातें निकालता है; क्योंकि जिन बातों से उसका हृदय भरा होता है, उन्हीं बातों को वह मुंह पर लाता है।
- मत्ती 12:34–35
हे सांप के बच्चो, तुम दुष्ट होते हुए अच्छी बातें कैसे कह सकते हो? क्योंकि जो हृदय में भरा होता है, वहीं मुंह पर आता है।
- मरकुस 7:21–23
क्योंकि भीतर से, अर्थात्, मनुष्यों के मन से कुविचार, व्यभिचार, चोरी, हत्या, परस्त्रीगमन,
- नीतिवचन 13:3
जो अपने मुंह की चौकसी करता है, वह अपने प्राण की रक्षा करता है, पर जो व्यर्थ गाल बजाता है, उसका विनाश होता है।
- यिर्मयाह 17:9
मन तो सब वस्तुओं से अधिक धोखेबाज होता है, और असाध्य रोग से ग्रस्त है; उसे कौन समझ सकता है?
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).