भजन संहिता 110:1
दाऊद का भजन। यहोवा ने मेरे प्रभु से कहा, “मेरे दाहिने बैठ, जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को तेरे चरणों की चौकी न बना दूँ।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 110
1दाऊद का भजन। यहोवा ने मेरे प्रभु से कहा, “मेरे दाहिने बैठ, जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को तेरे चरणों की चौकी न बना दूँ।”
2यहोवा तेरे सामर्थी राजदण्ड को सिय्योन से यह कह कर बढ़ाएगा, “अपने शत्रुओं के मध्य शासन कर।”
3तेरे पराक्रम के दिन तेरी प्रजा के लोग स्वेच्छाबलि बनेंगे; तेरे जवान पवित्रता से सुशोभित भोर के गर्भ से जन्मी ओस के समान तेरे पास है।
4यहोवा ने शपथ खाई है और वह उससे न बदलेगा; “तू मलिकिसिदक की रीति पर युगानुयुग याजक है।”
संबंधित पद
- इब्रानियों 10:12–13
परन्तु यह याजक तो पापों के बदले सदा के लिए एक ही बलिदान चढ़ा कर परमेश्वर के दाहिने जा बैठा,
- 1 कुरिन्थियों 15:25
जब तक वह अपने सब शत्रुओं को पैरों तले न कर ले, उसका राज्य करना अनिवार्य है।
- लूका 20:42–43
क्योंकि दाऊद स्वयं भजन संहिता की पुस्तक में कहता है, ‘प्रभु ने मेरे प्रभु से कहाः मेरे दाहिने हाथ बैठ,
- इब्रानियों 1:13
परन्तु स्वर्गदूतों में से उसने कब किसी से यह कहा, “जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को तेरे चरणों की चौकी न बना दूं, तू मेरे दाहिने बैठ”?
- मरकुस 12:35–37
यीशु मन्दिर में उपदेश दे रहा था तो उसने कहा, “शास्त्री कैसे कहते हैं कि मसीह दाऊद का पुत्र है?
- इब्रानियों 1:3
वह उसकी महिमा का प्रकाश और उसके तत्त्व का प्रतिरूप है, तथा अपने सामर्थ्य के वचन के द्वारा सब वस्तुओं को सम्भालता है। वह पापों को धोकर ऊंचे पर महामहिमन् की दाहिनी ओर बैठ गया।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).