Loading account

भजन संहिता 119:9

जवान अपनी चाल को कैसे शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार चलने से।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 119

6तब तेरी सब आज्ञाओं पर मनन करते हुए, मैं लज्जित न होऊंगा।

7तेरे धर्ममय नियमों को सीखते हुए, मैं सीधे मन से तेरा धन्यवाद करूंगा।

8मैं तेरी विधियों को मानूंगा; मुझे पूरी रीति से त्याग न देे! बैथ

9जवान अपनी चाल को कैसे शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार चलने से।

10मैंने तुझे सम्पूर्ण हृदय से खोजा है; अपनी आज्ञाओं से मुझे भटकने न दे।

11तेरे वचन को मैंने अपने हृदय में संचित किया है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करू।

12हे यहोवा, तू धन्य है; मुझे अपनी विधियां सिखा।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 119

संबंधित पद

  • 2 तीमुथियुस 2:22

    जवानी की अभिलाषाओं से भाग और जो लोग शुद्ध हृदय से प्रभु का नाम लेते हैं उनके साथ धार्मिकता, विश्वास, प्रेम और शान्ति का अनुसरण कर।

  • याकूब 1:21–25

    इसलिए सारी मलिनता तथा समस्त दुष्टता को दूर करके उस वचन को नम्रतापूर्वक ग्रहण कर लो जो तुम में बोया गया है और जो तुम्हारे प्राणों को बचा सकता है।

  • 2 तीमुथियुस 3:15–17

    और बचपन ही से पवित्रशास्त्र तेरा जाना हुआ है जो मसीह यीशु में विश्वास के द्वारा तुझे उद्धार पाने के लिए बुद्धि दे सकता है।

  • यहोशू 1:7

    तू केवल हियाव बांध और अत्यधिक दृढ़ हो। मेरे दास मूसा ने जो व्यवस्था दी है उसकी सब आज्ञाओं के अनुसार व्यवहार करने के लिए सावधान रह। उनसे न दाहिने मुड़ना न बाएं जिससे जहां जहां भी तू जाए वहां-वहां सफलता प्राप्त करे।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).