भजन संहिता 143:8
प्रातःकाल मुझे अपनी करुणा के वचन सुना; क्योंकि मैं तुझ पर भरोसा रखता हूं; मुझे उस मार्ग की शिक्षा दे जिसमें मुझे चलना चाहिए; क्योंकि मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हू।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 143
5मैं प्राचीनकाल के दिन स्मरण करता हूं, मैं तेरे सब कामों पर मनन करता हूं; मैं तेरे हाथों के कामों पर ध्यान करता हू।
6मैं अपने हाथ तेरी ओर फैलाता हूं; मेरा प्राण सूखी भूमि की तरह तेरा प्यासा है। सेला।
7हे यहोवा, मुझे शीघ्र उत्तर दे, मेरी आत्मा मूर्च्छित हो चली; अपना मुख मुझसे न छिपा, ऐसा न हो कि मैं कब्र में जाने वालों के समान हो जाऊ।
8प्रातःकाल मुझे अपनी करुणा के वचन सुना; क्योंकि मैं तुझ पर भरोसा रखता हूं; मुझे उस मार्ग की शिक्षा दे जिसमें मुझे चलना चाहिए; क्योंकि मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हू।
9हे यहोवा, मेरे शत्रुओं से मुझे छुड़ा, मैं तुझी में शरण लेता हू।
10मुझे सिखा कि मैं तेरी इच्छा कैसे पूरी करूं; क्याेंकि तू मेरा परमेश्वर है, तेरा भला आत्मा मुझे सीधे मार्ग पर ले चले।
11हे यहोवा, अपने नाम के निमित्त मुझे जिला, अपनी धार्मिकता में मेरे प्राण को संकट से छुड़ा।
संबंधित पद
- नीतिवचन 3:5–6
तू सम्पूर्ण हृदय से यहोवा पर भरोसा रखना, और अपनी समझ का सहारा न लेना।
- यशायाह 48:17
तेरा छुड़ाने वाला, इस्राएल का पवित्र अर्थात् यहोवा यों कहता हैः “मैं ही तेरा परमेश्वर यहोवा हूं जो तुझे तेरे लाभ के लिए शिक्षा देता हूं और जिस मार्ग से तुझे जाना है उसी मार्ग से तुझे ले चलता हू।
- यशायाह 30:21
जब कभी दाहिने या बाएं मुड़ने लगो तो तुम्हारे कान पीछे से यह वचन सुनेंगे, “मार्ग यही है, इसी पर चलो।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).