भजन संहिता 29:11
यहोवा अपनी प्रजा को बल देगा, यहोवा अपने लोगों को शान्ति की आशीष देगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 29
8यहोवा की वाणी वन को हिला देती है, यहोवा कादेश के वन को कंपा देता है।
9यहोवा की वाणी से हरिणियों का गर्भपात हो जाता है, और वन उजड़ जाते हैं; और उसके मंदिर में सब, महिमा ही महिमा पुकारते रहते है।
10जलप्रलय के समय यहोवा विराजमान था, हां, यहोवा युग-युग का राजा होकर विराजमान है।
11यहोवा अपनी प्रजा को बल देगा, यहोवा अपने लोगों को शान्ति की आशीष देगा।
संबंधित पद
- यशायाह 40:31
परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं वे नया बल प्राप्त करते जाएंगे, वे उकाबों के समान पंख फैलाकर ऊंचाई पर उड़ेंगे वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, वे चलेंगे पर थकेंगे नही।
- गिनती 6:24–27
यहोवा तुझे आशीष दे और तेरी रक्षा करे;
- 2 थिस्सलुनीकियों 3:16
अब शान्ति का प्रभु स्वयं ही तुम्हें हर एक परिस्थिति में सर्वदा -शान्ति देता रहे। प्रभु तुम सब के साथ रहे।
- यशायाह 41:10
मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हू। इधर-उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हू। मैं तुझे दृढ़ करूंगा और निश्चय ही तेरी सहायता करूंगा, और अपने धर्ममय दाहिने हाथ से तुझे सम्भाले रहूंगा।
- यूहन्ना 16:33
ये बातें मैंने तुमसे कही हैं कि तुम मुझमें शान्ति पाओ। संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु साहस रखो-मैंने संसार पर विजय पायी है।”
- यशायाह 40:29
वह थके हुए को बल और शक्तिहीन को सामर्थ्य से भर देता है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).