Loading account

भजन संहिता 31:24

हे यहोवा पर आशा रखने वालो, तुम सब हियाव बांधो और तुम्हारे हृदय दृढ़ रहे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 31

21धन्य हो यहोवा, क्योंकि उसने सेना से घिरे हुए नगर में भी मुझ पर अपनी करुणा अद्भुत रीति से प्रकट की है।

22मैंने तो घबराहट में कहा था, “मैं तेरी दृष्टि से दूर कर दिया गया हू।” फिर भी जब मैंने तुझे पुकारा तो तूने मेरी दुहाई सुन ली।

23हे यहोवा के सब भक्तो, उससे प्रेम करो! यहोवा सच्चे मनुष्यों की तो रक्षा करता है, परन्तु अहंकारी को पूरा-पूरा बदला देता है।

24हे यहोवा पर आशा रखने वालो, तुम सब हियाव बांधो और तुम्हारे हृदय दृढ़ रहे।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 31

संबंधित पद

  • कुलुस्सियों 1:11

    और उसकी महिमामय शक्ति के अनुसार सब प्रकार की सामर्थ से बलवन्त बन सको जिस से हर प्रकार की दृढ़ता और धैर्य प्राप्त कर सको,

  • यशायाह 35:3–4

    निर्बल हाथों को दृढ़ करो और थरथराते हुए घुटनों को स्थिर करो।

  • इब्रानियों 12:12–13

    इसलिए शिथिल हाथों और निर्बल घुटनों को सबल बनाओ,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).