भजन संहिता 46:10
“शान्त हो जाओ, और जान लो कि मैं ही परमेश्वर हूं: जातियों के मध्य मैं ही महान् ठहरूंगा, पृथ्वी पर मैं ही महान् ठहरूंगा।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 46
7सेनाओं का यहोवा हमारे साथ है, याकूब का परमेश्वर हमारा दृढ़ गढ़ है। सेला।
8आओ, यहोवा के कार्यों को देखो, कि उसने पृथ्वी पर कैसे-कैसे उजाड़ किए है।
9वह पृथ्वी की छोर तक लड़ाइयों का अन्त कर देता है, वह धनुष को तोड़ता और भाले के दो टुकड़े कर डालता है, वह रथों को आग में झोंक देता है।
10“शान्त हो जाओ, और जान लो कि मैं ही परमेश्वर हूं: जातियों के मध्य मैं ही महान् ठहरूंगा, पृथ्वी पर मैं ही महान् ठहरूंगा।”
11सेनाओं का यहोवा हमारे साथ है, याकूब का परमेश्वर हमारा दृढ़ गढ़ है। सेला।
संबंधित पद
- हबक्कूक 2:20
परन्तु यहोवा तो अपने पवित्र मन्दिर में है, समस्त पृथ्वी उसके सामने शान्त रहे।”
- यहेजकेल 38:23
मैं अपने आपको महान् और पवित्र ठहराऊंगा और बहुत-सी जातियों की दृष्टि में अपने आपको प्रकट करूंगा, और वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हू।
- जकर्याह 2:13
हे सब प्राणियों, यहोवा के सामने चुप रहो। क्योंकि वह अपने पवित्र निवासस्थान से जागकर निकला है।”
- यशायाह 2:17
मनुष्य का गर्व चूर किया जाएगा तथा मनुष्यों का घमंड तोड़ दिया जाएगा और उस दिन यहोवा ही महिमान्वित होगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).