भजन संहिता 51:1
हे परमेश्वर, अपनी करुणा के अनुसार मुझ पर अनुग्रह करः अपनी बड़ी दया के अनुसार मेरे अपराधों को मिटा दे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 51
1हे परमेश्वर, अपनी करुणा के अनुसार मुझ पर अनुग्रह करः अपनी बड़ी दया के अनुसार मेरे अपराधों को मिटा दे।
2मेरे अधर्म से मुझे पूर्णतः धो दे, और मेरे पाप से मुझे शुद्ध कर।
3क्योंकि मैं अपने अपराधों को जानता हूं, और मेरा पाप निरन्तर मेरे सम्मुख रहता है।
4मैंने केवल तेरे ही विरुद्ध पाप किया है, और जो तेरी दृष्टि में बुरा है वही किया है; इसलिए तू अपनी बात में खरा, और न्याय करने में सच्चा ठहरता है।
संबंधित पद
- प्रेरितों के काम 3:19
इसलिए पश्चात्ताप करो और लौट आओ कि तुम्हारे पाप मिटाए जाएं, जिससे कि प्रभु की उपस्थिति से सुख-चैन के दिन आएं,
- यशायाह 44:22
मैंने काली घटा के समान तेरे अपराधों को और घने कोहरे के समान तेरे पापों को मिटा दिया है। मेरी ओर लौट आ, क्योंकि मैंने तुझे छुड़ा लिया है।”
- यशायाह 43:25
“मैं, हां मैं ही हूं, जो अपने ही निमित्त तेरे अपराधों को मिटा देता हूं, और मैं तेरे पापों का स्मरण न करूंगा।
- कुलुस्सियों 2:14
और विधियों का वह अभिलेख जो हमारे नाम पर हमारे विरुद्ध था, मिटा डाला, और उसे क्रूस पर कीलों से जड़ कर हमारे सामने से हटा दिया।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).