भजन संहिता 51:10
हे परमेश्वर, मुझमें शुद्ध हृदय उत्पन्न कर, और मेरे भीतर स्थिर आत्मा फिर से जागृत कर।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 51
7जूफे से मुझे शुद्ध कर तो मैं पवित्र हो जाऊंगाः मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत हो जाऊँगा
8मुझे हर्ष और आनन्द की बातें सुना; जो हड्डियां तूने तोड़ डाली हैं वे मग्न हो जाए।
9अपना मुख मेरे पापों की ओर से फेर ले, और मेरे सब अधर्मों को मिटा डाल।
10हे परमेश्वर, मुझमें शुद्ध हृदय उत्पन्न कर, और मेरे भीतर स्थिर आत्मा फिर से जागृत कर।
11मुझे अपने सामने से निकाल न दे, और अपने पवित्र आत्मा को मुझसे अलग न कर।
12अपने उद्धार का आनन्द मुझे फिर से दे, और उदार आत्मा देकर मुझे सम्भाल ले।
13तब मैं अपराधियों को तेरा मार्ग सिखाऊंगा, और पापी तेरी ओर फिरेंगे।
संबंधित पद
- यहेजकेल 11:19
और मैं उनका हृदय एक कर दूंगा और उनमें एक नई आत्मा डालूंगा। उनके शरीर में से पत्थर का हृदय निकालकर उन्हें मांस का हृदय दूंगा,
- 2 कुरिन्थियों 5:17
इसलिए यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है। पुरानी बातें बीत गईं। देखो, नई बातें आ गई है।
- इफिसियों 4:22–24
कि तुम पिछले चालचलन के पुराने मनुष्यत्व को उतार डालो जो भरमाने वाली अभिलाषाओं के अनुसार भ्रष्ट होता जाता है।
- मत्ती 5:8
धन्य हैं वे जिनके मन शुद्ध हैं, क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे।
- यहेजकेल 18:31
अपने किए हुए सब अपराधों को दूर करो और अपने हृदय और आत्मा को नया बनाओ। हे इस्राएल के घराने, तुम क्यों मरो?
- रोमियों 12:2
इस संसार के अनुरूप न बनो, परन्तु अपने मन के नए हो जाने से तुम परिवर्तित हो जाओ कि परमेश्वर की भली, ग्रहणयोग्य और सिद्ध इच्छा को तुम अनुभव से मालूम करते रहो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).