भजन संहिता 8:4
तो मनुष्य क्या है कि तू उसे स्मरण करता है, और मनुष्य का पुत्र क्या है कि तू उसकी चिन्ता करता है?
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 8
1हे यहोवा हमारे प्रभु, समस्त पृथ्वी पर तेरा नाम क्या ही प्रतापमय है! तूने अपना वैभव स्वर्गों से भी ऊपर प्रदर्शित किया है।
2तूने अपने बैरियों के कारण शिशुओं और दूध-पीते बच्चों के द्वारा अपना सामर्थ्य स्थापित किया, कि शत्रु और बदला लेने वाले चुप किए जाए।
3जब मैं तेरे आकाश को जो तेरी हस्तकला है और चन्द्रमा तथा तारों को जिन्हें तूने नियुक्त किया है, देखता हूं,
4तो मनुष्य क्या है कि तू उसे स्मरण करता है, और मनुष्य का पुत्र क्या है कि तू उसकी चिन्ता करता है?
5तूने तो उसे परमेश्वर से थोड़ा ही कम बनाया है, और उसे महिमा और प्रताप का मुकुट पहनाया है।
6तूने अपने हाथ के कार्यों के ऊपर उसे अधिकार दिया है। तूने सब कुछ उसके पैरों तले कर दिया है-
7सब भेड़-बकरी और गाय-बैल तथा मैदान के पशु,
संबंधित पद
- अय्यूब 7:17
“मनुष्य क्या है कि तू उसे महत्त्व दे, और उस पर अपना मन लगाए,
- इब्रानियों 2:6–9
परन्तु किसी ने कहीं यह कह कर साक्षी दी है, “मनुष्य क्या है कि तू उसकी सुधि लेता है? अथवा मनुष्य का पुत्र, कि तू उसकी चिन्ता करता है?
- लूका 1:68
“इस्राएल का प्रभु परमेश्वर धन्य हो, क्योंकि उसने हमारी सुधि ली है और अपने लोगों के छुटकारे का कार्य पूरा किया है।
- 2 इतिहास 6:18
“परन्तु क्या परमेश्वर सचमुच मनुष्य के साथ इस धरती पर वास करेगा? देख, मेरे बनाए हुए भवन में क्या, तू तो स्वर्ग में वरन् सबसे ऊंचे स्वर्ग में भी नहीं समाता।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).