भजन संहिता 91:2
मैं यहोवा के विषय में कहूंगा, “वह मेरा शरणस्थान और मेरा दृढ़ गढ़ है, वह मेरा परमेश्वर है जिस पर मैं भरोसा रखता हू।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 91
1जो परमप्रधान की शरण में वास करता है, वह सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा।
2मैं यहोवा के विषय में कहूंगा, “वह मेरा शरणस्थान और मेरा दृढ़ गढ़ है, वह मेरा परमेश्वर है जिस पर मैं भरोसा रखता हू।”
3क्योंकि वही तुझे बहेलिए के जाल से और महामारी से बचाता है।
4वह अपने पंखों से तुझे ढांप लेगा, और उसके परों तले तू शरण लेगा, उसकी सच्चाई ढाल और झिलम है।
5तू न रात के आतंक से, और न दिन के उड़ते तीर से भयभीत होगा;
संबंधित पद
- यशायाह 26:3–4
जिसका मन तुझमें लगा है, उसकी शान्ति तेरे द्वारा पूरी बनी रहेगी, क्योंकि उसका भरोसा तुझ पर है।
- नीतिवचन 18:10
यहोवा का नाम दृढ़ गढ़ है। धर्मी जन उसमें भागकर सुरक्षित रहता है।
- यशायाह 12:2
देखो, परमेश्वर मेरा उद्धार है, मैं भरोसा रखूंगा और भयभीत न होऊंगा; क्योंकि यहोवा परमेश्वर मेरा बल और मेरेे गीतों का विषय है, और वह मेरा उद्धार बन गया है।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).