Loading account

प्रकाशितवाक्य 1:8

प्रभु परमेश्वर, जो है, जो था, जो आनेवाला है और जो सर्वशक्तिमान है, यह कहता है, “मैं ही अलफा और ओमेगा हू।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: प्रकाशितवाक्य 1

5और यीशु मसीह की ओर से जो विश्वासयोग्य साक्षी, मृतकों में से जी उठने वालों में पहिलौठा, और पृथ्वी के राजाओं का शासक है, तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे। जो हम से प्रेम रखता है और जिसने अपने लहू के द्वारा हमें पापों से छुड़ाया,

6और हमें एक राज्य तथा अपने पिता परमेश्वर के लिए याजक बनाया, उसकी महिमा तथा सामर्थ्य युगानुयुग हो। आमीन।

7देखो, वह बादलों के साथ आने वाला है, हर एक आंख उसे देखेगी, वरन् वे भी देखेंगे जिन्होंने उसे बेधा था, और पृथ्वी के समस्त कुल उसके कारण विलाप करेंगे। हां, आमीन।

8प्रभु परमेश्वर, जो है, जो था, जो आनेवाला है और जो सर्वशक्तिमान है, यह कहता है, “मैं ही अलफा और ओमेगा हू।”

9मैं यूहन्ना, जो तुम्हारा भाई और यीशु के कारण क्लेश, राज्य और धीरज में तुम्हारा सहभागी हूूं, परमेश्वर के वचन और यीशु की गवाही के कारण पतमुस नामक द्वीप में था।

10मैं प्रभु के दिन आत्मा में आ गया और मैंने अपने पीछे तुरही की ध्वनि-सा एक बड़ा शब्द यह कहते सुना,

11कि जो कुछ तू देखता है, उसे पुस्तक में लिख और सातों कलीसियाओं अर्थात् इफिसुस, स्मुरना, पिरगमुन, थूआतीरा, सरदीस, फिलादेलफिया और लौदीकिया को भेज दे।

पूरा अध्याय पढ़ें: प्रकाशितवाक्य 1

संबंधित पद

  • यशायाह 44:6

    यहोवा जो इस्राएल का राजा तथा उसका छुड़ाने वाला है, हां, सेनाओं का यहोवा यों कहता हैः “मैं ही प्रथम और मैं ही अन्तिम हूं, मुझे छोड़ अन्य कोई परमेश्वर नही।

  • प्रकाशितवाक्य 22:13

    मैं अलफा और ओमेगा, प्रथम और अंतिम, आदि और अंत हू।”

  • यशायाह 43:10

    यहोवा की वाणी है, “तुम मेरे साक्षी और मेरे दास हो जिन्हें मैंने इसलिए चुना है कि तुम समझकर मुझ पर विश्वास करो और यह जान लो कि मैं वही हू। न तो मुझसे पहले कोई परमेश्वर हुआ और न मेरे बाद कोई होगा।

  • यशायाह 48:12

    “हे याकूब, हे मेरे बुलाए हुए इस्राएल, मेरी सुन। मैं वही हूं, मैं ही आदि और मैं ही अन्त हू।

  • प्रकाशितवाक्य 21:6

    उसने मुझ से फिर कहा, “हो चुका। मैं अलफा और ओमेगा, आदि और अन्त हू। जो प्यासा हो उसे मैं जीवन के जल के सोते से मुफ्ऱत पिलाऊंगा।

  • यशायाह 41:4

    आदि से पीढ़ियों को बुला-बुलाकर कौन यह कार्य पूरा करता आया है? “मैं, यहोवा, जो आदि से अन्त तक हूं, मैं वही हू।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).