प्रकाशितवाक्य 3:20
देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हू। यदि कोई मेरी आवाज़ सुनकर द्वार खोले तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूंगा और वह मेरे साथ।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: प्रकाशितवाक्य 3
17तू कहता है कि मैं धनवान हूं और धनी हो गया हूं, और मुझे किसी वस्तु की आवश्यकता नही। पर तू नहीं जानता कि तू अभागा, तुच्छ, दरिद्र, अन्धा और नंगा है।
18इसलिए मैं तुझे सम्मति देता हूँ कि आग में शुद्ध किया हुआ सोना मुझ से मोल ले कि तू धनी हो जाए, और -श्वेत वस्त्र ले ले कि पहिन कर तेरे नंगेपन की लज्जा प्रकट न हो, और अपनी आंखों में लगाने के लिए सुरमा ले ले कि तू देख सके।
19मैं जिनसे प्रेम करता हूं उनको डांटता और ताड़ना देता हूं-इसलिए सरगर्म हो और मन फिरा।
20देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हू। यदि कोई मेरी आवाज़ सुनकर द्वार खोले तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूंगा और वह मेरे साथ।
21जो जय पाए उसे मैं अपने साथ अपने सिंहासन पर बैठने दूंगा, जैसे मैं भी जय पाकर पिता के साथ उसके सिंहासन पर बैठा हू।
22जिसके कान हों वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है’।”
संबंधित पद
- लूका 12:36–37
उन मनुष्यों के समान बनो जो अपने स्वामी की, जब वह ब्याह के भोज से लौटकर आता है, प्रतीक्षा करते रहते हैं कि जब आकर द्वार खटखटाएं तो तुरन्त खोल दे।
- प्रकाशितवाक्य 19:9
फिर उसने मुझ से कहा “लिख, ‘धन्य हैं वे जो मेमने के विवाह के भोज में आमंत्रित हैं’।” उसने मुझ से कहा, “ये परमेश्वर के सत्य वचन है।”
- यूहन्ना 14:21–23
जिसके पास मेरी आज्ञाएं हैं और वह उनका पालन करता है, वही मुझसे प्रेम करता है, और जो मुझसे प्रेम करता है, उससे मेरा पिता प्रेम करेगा, और मैं उससे प्रेम करूँगा और अपने आप को उसपर प्रकट करूँगा’।”
- मत्ती 24:33
इसी प्रकार जब तुम इन सब बातों को होते देखो तो जान लेना कि वह निकट है, वरन् द्वार पर ही है।
- श्रेष्ठगीत 5:2–4
मैं तो नींद में थी, परन्तु मेरा मन जाग रहा था, एक आवाज! मेरा प्रियतम खटखटा रहा थाः “मेरी बहन, मेरी प्रियतमा, मेरी कबूतरी, मेरी निर्मल प्रेमिका! मेरे लिए द्वार खोल, क्योंकि मेरा सिर ओस से गीला हो गया है, और रात्रि की गिरी बूंदों से मेरे केश तर हो गए है।”
- लूका 17:8
क्या वह उससे नहीं कहेगा, ‘मेरे खाने के लिए कुछ बना और साफ वस्त्र पहन तथा जब तक मैं खा-पी न लूँ, मेरी सेवा कर; तत्पश्चात तू भी खा-पी लेना’?
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).