Loading account

रोमियों 1:16

मैं सुसमाचार से लज्जित नहीं होता, क्योंकि यह प्रत्येक विश्वास करने वाले-पहले यहूदी और फिर यूनानी-के लिए उद्धार के निमित्त परमेश्वर का सामर्थ्य है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: रोमियों 1

13भाइयो, मैं नहीं चाहता कि तुम इससे अनजान रहो कि मैंने बार-बार तुम्हारे पास आने की योजना बनाई-और अब तक रोका जाता रहा-जिससे कि मुझे तुम्हारे बीच में भी कुछ फल मिले, जैसा कि शेज गैर-यहूदियों के बीच मिला।

14मैं यूनानियों और बर्बरों, बुद्धिमानों और निर्बुद्धियों, दोनों का ट्ठणी हूँ।

15इसलिए, जहां तक मेरा सम्बन्ध है, मैं तुम्हें भी जो रोम में हो सुसमाचार सुनाने के लिए उत्सुक हूँ।

16मैं सुसमाचार से लज्जित नहीं होता, क्योंकि यह प्रत्येक विश्वास करने वाले-पहले यहूदी और फिर यूनानी-के लिए उद्धार के निमित्त परमेश्वर का सामर्थ्य है।

17क्योंकि इसमें परमेश्वर की धार्मिकता विश्वास से और विश्वास के लिए प्रकट होती है; जैसा कि लिखा है, “परन्तु धर्मी मनुष्य विश्वास से जीवित रहेगा।”

19परमेश्वर से सम्बन्धित ज्ञान मनुष्यों पर प्रकट है, क्योंकि परमेश्वर ने इसे उन पर प्रकट किया है। इसलिए परमेश्वर का प्रकोप मनुष्यों की समस्त अभक्ति और अधार्मिकता पर स्वर्ग से प्रकट हो रहा है, क्योंकि वे सत्य को अधर्म से दबाए रखते है।

पूरा अध्याय पढ़ें: रोमियों 1

संबंधित पद

  • मरकुस 8:38

    इसलिए जो कोई इस व्यभिचारी और पापी पीढ़ी में मुझसे और मेरे वचनों से लज्जित होगा, मनुष्य का पुत्र भी, जब अपने पिता की महिमा में पवित्र स्वर्गदूतों के साथ आएगा तो उससे लज्जित होगा।”

  • 2 तीमुथियुस 1:8

    अतः तू न हमारे प्रभु की साक्षी देने से, न मुझ से, जो उसका बन्दी हूं, लज्जित हो; परन्तु परमेश्वर के सामर्थ्य के अनुसार सुसमाचार के लिए मेरे साथ दुख उठा

  • 1 पतरस 4:16

    पर यदि कोई मसीही होने के कारण दुख उठाता है, ताे वह लज्जित न हो, वरन् अपने इस नाम के लिए परमेश्वर की महिमा करे।

  • 2 तीमुथियुस 1:12

    और इसी कारण मैं ये सब दुख भी उठाता हूं, फिर भी मैं लज्जित नहीं, क्योंकि मैं जानता हूं कि मैंने किस पर विश्वास किया है, और मुझे पूर्ण निश्चय है कि वह मेरी धरोहर की रखवाली करने में उस दिन तक समर्थ है।

  • लूका 9:26

    जो मुझसे और मेरे वचन से लज्जित होता है, उससे मनुष्य का पुत्र भी उस समय लज्जित होगा जब वह अपनी, और अपने पिता की, और स्वर्गदूतों की महिमा में आएगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).