Loading account

रोमियों 10:17

अतः विश्वास सुनने से, और सुनना मसीह के वचन के द्वारा होता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: रोमियों 10

14फिर वे उसे क्यों पुकारेंगे जिस पर उन्होंने विश्वास ही नहीं किया? और वे उस पर कैसे विश्वास करेंगे जिसके विषय में उन्होंने सुना ही नहीं? भला वे प्रचारक के बिना कैसे सुनेंगे?

15और वे प्रचार कैसे करेंगे जब तक कि भेजे न जाएं? ठीक जैसा कि लिखा है, “उनके पांव कैसे सुहावने हैं जो भली बातों का सुसमाचार लाते हैं!”

16परन्तु उन सभी ने सुसमाचार पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि यशायाह कहता है, “हे प्रभु, किसने हमारे सन्देश पर विश्वास किया है?”

17अतः विश्वास सुनने से, और सुनना मसीह के वचन के द्वारा होता है।

18परन्तु मैं कहता हूँ, क्या उन्होंने वास्तव में कभी नहीं सुना? उन्होंने अवश्य सुना हैः “उनके स्वर सारी पृथ्वी पर, और उनका प्रचार संसार के कोने-कोने तक पहुंच गया है।”

19परन्तु मैं कहता हूँ, क्या इस्राएली नहीं जानते थे? निश्चय वे जानते थे! सर्वप्रथम मूसा कहता है, “जो एक जाति नहीं है, उसके द्वारा मैं तुममें जलन उत्पन्न करूँगा और एक मूढ़ जाति के द्वारा मैं तुममें क्रोध उत्पन्न करूँगा।”

20फिर यशायाह बड़े साहस के साथ कहता हैः “जो मुझे खोजते नहीं थे, उन्होंने मुझे पा लिया, और जो मेरे विषय में पूछते भी न थे, मैं उन पर प्रकट हो गया।”

पूरा अध्याय पढ़ें: रोमियों 10

संबंधित पद

  • गलातियों 3:2

    मैं तुम से केवल इतना ही जानना चाहता हूं कि तुम ने आत्मा को क्या व्यवस्था के कामों से पाया, अथवा सुसमाचार को विश्वास सहित सुनने से?

  • गलातियों 3:5

    जो तुम्हें आत्मा प्रदान करता है और तुम में सामर्थ के काम करता है, वह क्या इसलिए करता है कि तुमने व्यवस्था के काम किए अथवा इसलिए कि तुम ने सुसमाचार पर विश्वास किया?

  • लूका 11:28

    परन्तु उसने कहा, “इसके विपरीत धन्य हैं वे जो परमेश्वर का वचन सुनते और उसका पालन करते है।”

  • कुलुस्सियों 3:16

    मसीह के वचन को अपने हृदयों में बहुतायत से बसने दो, समस्त ज्ञान सहित एक दूसरे को शिक्षा और चेतावनी दो, अपने हृदयों में धन्यवाद के साथ परमेश्वर के लिए भजन और स्तुतिगान और आत्मिक गीत गाओ।

  • 1 थिस्सलुनीकियों 2:13

    इस कारण हम भी सर्वदा परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं कि जब हमारे द्वारा तुम्हें परमेश्वर के वचन का सन्देश मिला, तो तुमने उसे मनुष्यों का नहीं, परन्तु परमेश्वर का वचन समझ कर ग्रहण किया-सचमुच वह है भी-जो तुम विश्वासियों में अपना कार्य भी करता है।

  • मरकुस 4:24

    फिर यीशु ने उनसे कहा, “चौकस रहो कि क्या सुनते हो। जिस माप से तुम मापते हो उसी माप से तुम्हारे लिए मापा जाएगा; और इससे भी अधिक तुमको दिया जाएगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).