Loading account

रोमियों 3:10

जैसा कि लिखा है, “कोई धर्मी नहीं, एक भी नही।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: रोमियों 3

7परन्तु यदि मेरे झूठ के द्वारा परमेश्वर का सत्य उसकी महिमा के लिए और भी अधिकता से हुआ, तो फिर क्यों मैं अब भी एक पापी के रूप में दण्ड के योग्य ठहराया जा रहा हूँ?

8जैसा कि हम पर झूठा आरोप लगाया भी जाता है, और कुछ लोग तो निश्चयपूर्वक कहते हैं कि हम ऐसा कहते है और हम क्यों न कहें “आओ, हम बुराई करें जिससे भलाई निकले”? उनका दोषी ठहराया जाना उचित है।

9तो क्या हुआ? क्या हम उनसे अच्छे हैं? कदापि नहीं; क्योंकि हम यहूदियों और यूनानियों दोनों पर दोष लगा चुके हैं कि वे सब के सब पाप के वश में हैं;

10जैसा कि लिखा है, “कोई धर्मी नहीं, एक भी नही।

11कोई समझदार नही। कोई भी नहीं जो परमेश्वर को खोजता हो।

12सब भटक गए हैं, वे सभी निकम्मे बन गए हैं; कोई भलाई करने वाला नहीं, एक भी नही।

13उनका गला खुली वफ़ब्र है, वे अपनी जीभ से धोखा देते रहते हैं, उनके होंठो के नीचे सर्पों का विज है;

पूरा अध्याय पढ़ें: रोमियों 3

संबंधित पद

  • रोमियों 3:23

    इसलिए कि सबने पाप किया है और परमेश्वर की महिमा से रहित हैं,

  • 1 यूहन्ना 1:8–10

    यदि हम कहें कि हम में पाप नहीं, तो अपने आप को धोखा देते हैं, और हम में सत्य नहीं है।

  • अय्यूब 15:14

    मनुष्य क्या है कि वह निर्दोष हो, या वह जो स्त्री से जन्मा है, कि वह धार्मिक हो?

  • अय्यूब 25:4

    फिर परमेश्वर की दृष्टि में मनुष्य कैसे धर्मी ठहर सकता है? या जो स्त्री से जन्मा है, कैसे शुद्ध हो सकता है?

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).