रोमियों 5:1
इसलिए विश्वास के द्वारा धर्मी ठहराए जाकर अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर से हमारा मेल है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: रोमियों 5
1इसलिए विश्वास के द्वारा धर्मी ठहराए जाकर अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर से हमारा मेल है।
2उसी के द्वारा विश्वास से, उस अनुग्रह में जिसमें हम स्थिर हैं, हमने प्रवेश पाया है, और परमेश्वर की महिमा में भागी होंगे इस आशा में कि हम अत्यान्दित होते है।
3इतना ही नहीं, परन्तु हम अपने क्लेशों में भी आनन्दित होते हैं, यह जानते हुए कि क्लेश में धैर्य उत्पन्न होता है,
4तथा धैर्य से खरा चरित्र, और खरे चरित्र से आशा उत्पन्न होती है;
संबंधित पद
- यशायाह 32:17
धार्मिकता का फल शान्ति होगी, तथा धार्मिकता का परिणाम सदा का चैन और सुरक्षा।
- यूहन्ना 16:33
ये बातें मैंने तुमसे कही हैं कि तुम मुझमें शान्ति पाओ। संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु साहस रखो-मैंने संसार पर विजय पायी है।”
- रोमियों 15:13
अब आशा का परमेश्वर तुम्हें विश्वास करने में सम्पूर्ण आनन्द और शान्ति से परिपूर्ण करे, जिससे पवित्र आत्मा के सामर्थ्य से तुम्हारी आशा बढ़ती जाए।
- प्रेरितों के काम 13:38–39
इसलिए हे भाइयों, तुम यह जान लो कि इसी के द्वारा पापों की क्षमा का समाचार तुम्हें सुनाया जाता है,
- कुलुस्सियों 1:20
और उसके क्रूस पर बहाए गए लहू के द्वारा शान्ति स्थापित कर के उसी के द्वारा समस्त वस्तुओं का अपने साथ मेल कर ले- चाहे वे पृथ्वी पर की हों अथवा स्वर्ग में की।
- रोमियों 6:23
क्योंकि पाप की मज़दूरी तो मृत्यु है, परन्तु परमेश्वर का वरदान हमारे प्रभु मसीह यीशु में अनन्त जीवन है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).