Loading account

रोमियों 8:18

क्योंकि मैं समझता हूँ कि वर्तमान समय के दुःख उस आनेवाली महिमा की तुलना में जो हम पर प्रकट होने वाली है, कुछ भी नही।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: रोमियों 8

15तुमने दासत्व का आत्मा नहीं पाया है कि फिर भयभीत हो, परन्तु पुत्रों के समान लेपालकपन काआत्मा पाया है, जिसे हम ‘हे अब्बा! हे पिता!’ कह कर पुकारते है।

16आत्मा स्वयं हमारी आत्मा के साथ मिलकर साक्षी देता है कि हम परमेश्वर की सन्तान है।

17यदि हम सन्तान हैं तो उत्तराधिकारी भीकृपरमेश्वर के उत्तराधिकारी और मसीह के सह- उत्तराधिकारीकृजबकि हम वास्तव में उसके साथ दुःख उठाते हैं कि उसके साथ महिमा भी पाए।

18क्योंकि मैं समझता हूँ कि वर्तमान समय के दुःख उस आनेवाली महिमा की तुलना में जो हम पर प्रकट होने वाली है, कुछ भी नही।

19क्योंकि सृष्टि की व्यग्र उत्कण्ठा बड़ी उत्सुकतापूर्वक परमेश्वर के पुत्रों के प्रकट होने की प्रतीक्षा कर रही है।

20क्योंकि सृष्टि निःसारता के अधीन कर दी गईकृपरन्तु अपनी इच्छा से नहीं, वरन् उसकी जिसने उसे अधीन कर दियाकृइस आशा में

21कि सृष्टि स्वयं भी क्षय की दासता से मुक्त होकर परमेश्वर की सन्तानों की महिमामय स्वतन्त्रता को प्राप्त करे।

पूरा अध्याय पढ़ें: रोमियों 8

संबंधित पद

  • 2 कुरिन्थियों 4:17–18

    क्योंकि हमारा पल भर का यह हल्का-सा क्लेश एक ऐसी चिरस्थायी महिमा उत्पन्न कर रहा है जो अतुल्य है।

  • 1 पतरस 4:13

    परन्तु जैसे जैसे तुम मसीह के दुखों में सहभागी होते रहते हो, आनन्दित रहो, जिससे कि उसकी महिमा के प्रकट होते समय भी तुम आनन्द से उल्लसित हो जाओ।

  • 1 पतरस 1:5–7

    तुम्हारी रक्षा परमेश्वर के सामर्थ्य के द्वारा विश्वास से उस उद्धार के लिए की जाती है जो अन्तिम समय में प्रकट होने पर है।

  • मत्ती 5:11–12

    धन्य हो तुम, जब लोग मेरे कारण तुम्हारी निन्दा करें, तुम्हें यातना दें और झूठ बोल बोलकर तुम्हारे विरुद्ध सब प्रकार की बातें कहें-

  • प्रेरितों के काम 20:24

    मैं अपने प्राण को किसी प्रकार भी अपने लिए प्रिय नहीं समझता, यदि समझता हूँ तो केवल इसलिए कि अपनी दौड़ को और उस सेवा को जो मुझे प्रभु यीशु से मिली है पूर्ण करूँ, अर्थात् मैं परमेश्वर के अनुग्रह के सुसमाचार की गम्भीरतापूर्वक साक्षी दूँ।

  • 1 यूहन्ना 3:2

    प्रियो, हम परमेश्वर की सन्तान हैं, और अब तक यह प्रकट नहीं हुआ कि हम क्या होंगे। पर यह जानते हैं कि जब वह प्रकट होगा तो हम उसके सदृश होंगे, क्योंकि हम उसको ठीक वैसा ही देखेंगे जैसा वह है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).