श्रेष्ठगीत 2:16
मेरा प्रियतम मेरा है, और मैं उसकी हू। वह सोसनों के मध्य अपने झुंड चराता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: श्रेष्ठगीत 2
13अंजीर के वृक्षों पर अंजीर पक चुके हैं और दाखलताओं पर खिले फूल अपने सौरभ बिखेर चुके है। उठ, मेरी प्रियतमा, मेरी सुन्दरी। आ, मेरे साथ चल।
14ओ मेरी कबूतरी! चट्टानों की दरारों में, सीधी ऊंची चढ़ाइयों के गुप्त स्थान में, मैं तेरा रूप देख पाऊं? मैं तेरी वाणी सुन पाऊं? क्योंकि तेरी वाणी मधुर है और तेरा रूप मनोहर है।”
15हमारे लिए लोमड़ियों को पकड़ ले, उन छोटी लोमड़ियों को जो दाख की बारियों को उजाड़ती हैं क्योंकि हमारी दाखलताओं में फूल लगे है।
16मेरा प्रियतम मेरा है, और मैं उसकी हू। वह सोसनों के मध्य अपने झुंड चराता है।
17जब तक दिन ठंडा न हो और छाया लम्बी होकर मिट न जाए, तब तक हे मेरे प्रियतम, उस चिकारे व जवान हरिण के समान बन, जो बेतेर के पर्वतों पर फिरता है।
संबंधित पद
- श्रेष्ठगीत 6:3
मैं अपने प्रियतम की हूं, मेरा प्रियतम मेरा है, हां, वही जो अपने झुंड सोसनों के बीच चराता है। वर
- श्रेष्ठगीत 7:10
मैं अपने प्रियतम की हूं, वह मेरी लालसा करता रहता है।
- यिर्मयाह 31:33
“परन्तु जो वाचा मैं उन दिनों के बाद इस्राएल के घराने के साथ बांधूंगा वह यह है,” यहोवा कहता है, “मैं अपनी व्यवस्था उनके मनों में डालूंगा और उसे उनके हृदयों पर लिखूंगा; और मैं उनका परमेश्वर ठहरूंगा तथा वे मेरी प्रजा ठहरेंगे।
- 1 कुरिन्थियों 3:21–23
इसलिए मनुष्यों पर कोई घमण्ड न करे, क्योंकि सब कुछ तुम्हारा है,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).