Loading account

श्रेष्ठगीत 2:4

वह मुझे भोज-गृह में ले आया है, और उसकी प्रेम की ध्वजा मुझ पर फहरा उठी।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: श्रेष्ठगीत 2

1मैं शारोन का गुलाब और घाटियों की सोसन हू।

2जैसे सोसन काँटों के मध्य, वैसे ही मेरी प्रियतमा कुंवारियों के मध्य है।

3जैसे सेब का वृक्ष जंगल के वृक्षों के मध्य वैसे ही मेरा प्रियतम युवकों के मध्य है। मैं उसकी छाया में अत्यधिक प्रसन्न हुई, और बैठ गई, और उसका फल मुझे स्वाद में बहुत मीठा लगा।

4वह मुझे भोज-गृह में ले आया है, और उसकी प्रेम की ध्वजा मुझ पर फहरा उठी।

5मुझे किशमिश की टिकियों से जिलाए रख, और सेबों से ताजगी दे, क्योंकि मैं प्रेम-रोगिन हू।

6उसका बायां हाथ मेरे सिर के नीचे हो और उसका दायां हाथ मेरा आलिंगन करे।

7हे यरूशलेम की पुत्रियो, मैं तुमसे चिकारियों और मैदान की हरिणियों की शपथ दिलाकर कहता हूं, जब तक प्रेम स्वतः न जाग उठे, तब तक तुम उसे न जगाना और न उकसाना।

पूरा अध्याय पढ़ें: श्रेष्ठगीत 2

संबंधित पद

  • यूहन्ना 15:9–15

    जैसे पिता ने मुझसे प्रेम किया है, मैंने भी तुमसे प्रेम किया है। मेरे प्रेम में बने रहो।

  • रोमियों 5:8–10

    परन्तु परमेश्वर अपने प्रेम को हमारे प्रति इस प्रकार प्रमाणित करता है कि जब हम पापी ही थे, मसीह हमारे लिए मरा।

  • रोमियों 8:28–39

    हम जानते हैं कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उनके लिए वह सब बातों के द्वारा भलाई को उत्पन्न करता है, अर्थात् उन्हीं के लिए जो उसके अभिप्राय के अनुसार बुलाए गए है।

  • श्रेष्ठगीत 1:4

    मुझे अपनी अनुगामिनी बना ले और हम साथ-साथ दौड़े। राजा मुझे अपने कक्ष में ले आया है। मित्र हम तुझमें आनन्दित और मग्न होंगे, हम दाखमधु से बढ़कर तेरे, प्रेम की प्रशंसा करेंगे। वधू इसलिए वे ठीक ही तुझसे प्रेम करती हैं!

  • प्रकाशितवाक्य 3:20

    देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हू। यदि कोई मेरी आवाज़ सुनकर द्वार खोले तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूंगा और वह मेरे साथ।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).