जकर्याह 12:10
“फिर मैं दाऊद के घराने और यरूशलेम के निवासियों पर अनुग्रह और प्रार्थना का आत्मा उंडेलूंगा जिससे वे मुझे, जिसे उन्होंने बेधा है, ताकेंगे तथा उसके लिए ऐसा विलाप करेंगे जैसा कोई अपने एकलौते पुत्र के लिए विलाप करता, और वे उसके लिए ऐसा फूट-फूटकर रोएंगे जैसा पहलौठे के लिए फूट-फूट कर रोते है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: जकर्याह 12
7यहोवा तो पहले यहूदा के तम्बुओं की रक्षा करेगा जिससे दाऊद के घराने की महिमा, तथा यरूशलेम के निवासियों की महिमा, यहूदा से बढ़कर न हो जाए।
8उस दिन यहोवा यरूशलेम के निवासियों की रक्षा करेगा, और उस दिन उनमें जो कमजोर होगा वह दाऊद के समान होगा, तथा दाऊद का घराना उनके लिए परमेश्वर के समान वरन् परमेश्वर के दूत के समान होगा जो उनके आगे-आगे चलता हो।
9और उस दिन ऐसा होगा कि यरूशलेम के विरुद्ध जितनी जातियां उठेंगी उन सबको मैं नष्ट करने का यत्न करूंगा।
10“फिर मैं दाऊद के घराने और यरूशलेम के निवासियों पर अनुग्रह और प्रार्थना का आत्मा उंडेलूंगा जिससे वे मुझे, जिसे उन्होंने बेधा है, ताकेंगे तथा उसके लिए ऐसा विलाप करेंगे जैसा कोई अपने एकलौते पुत्र के लिए विलाप करता, और वे उसके लिए ऐसा फूट-फूटकर रोएंगे जैसा पहलौठे के लिए फूट-फूट कर रोते है।
11उस दिन यरूशलेम में ऐसा महाविलाप होगा जैसा मगिद्दोन की तराई के हदद्रिम्मोन में हुआ था।
12सम्पूर्ण देश विलाप करेगा। प्रत्येक परिवार अलग-अलग अर्थात् दाऊद के घराने का प्रत्येक परिवार अलग और उसकी स्त्रियां अलग, नातान के घराने का प्रत्येक परिवार अलग, और उनकी स्त्रियां अलग,
13लेवी के वंश के घराने का प्रत्येक परिवार अलग, और उनकी स्त्रियां अलग, शिमीयों के घराने का परिवार अलग, और उनकी स्त्रियां अलग
संबंधित पद
- प्रकाशितवाक्य 1:7
देखो, वह बादलों के साथ आने वाला है, हर एक आंख उसे देखेगी, वरन् वे भी देखेंगे जिन्होंने उसे बेधा था, और पृथ्वी के समस्त कुल उसके कारण विलाप करेंगे। हां, आमीन।
- यहेजकेल 39:29
और मैं फिर कभी उनसे अपना मुख न फेरूंगा क्योंकि मैंने इस्राएल पर अपना आत्मा उंडेला है, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।”
- यूहन्ना 19:34–37
परन्तु सैनिकों में से एक ने भाले से उसका पंजर बेधा, और तुरन्त उसमें से लहू और पानी बह निकला।
- योएल 2:28–29
और इसके बाद मैं सब लोगों पर अपना आत्मा उंडेलूंगा। तुम्हारे पुत्र और पुत्रियां नबूवत करेंगी। तुम्हारे वृद्ध जन स्वप्न देखेंगे और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे।
- यिर्मयाह 6:26
हे मेरी प्रजा की पुत्री, टाट पहनकर राख में लोट; जैसे एकलौते पुत्र के लिए विलाप किया जाता है वैसे ही अत्यन्त दर्दनाक विलाप कर। क्योंकि हम पर अचानक विनाश करने वाला आ पड़ेगा।
- प्रेरितों के काम 2:33
इसलिए परमेश्वर के दाहिने हाथ पर सर्वोच्च पद पाकर और पिता से पवित्र आत्मा की प्रतिज्ञा प्राप्त करके, उसने इसे उण्डेल दिया जिसे तुम देखते और सुनते भी हो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).