1 कुरिन्थियों 15:58
इसलिए हे मेरे प्रिय भाइयो, दृढ़ और अटल रहो तथा प्रभु के कार्य में सर्वदा बढ़ते जाओ, क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हारा परिश्रम प्रभु में व्यर्थ नहीं है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 कुरिन्थियों 15
55हे मृत्यु, तेरी विजय कहां है? हे मृत्यु, तेरा डंक कहां?’’
56मृत्यु का डंक तो पाप है, और पाप की शक्ति व्यवस्था है।
57परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो जो हमें प्रभु यीशु मसीह के द्वारा विजयी करता है।
58इसलिए हे मेरे प्रिय भाइयो, दृढ़ और अटल रहो तथा प्रभु के कार्य में सर्वदा बढ़ते जाओ, क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हारा परिश्रम प्रभु में व्यर्थ नहीं है।
संबंधित पद
- गलातियों 6:9
हम भलाई करने में निरुत्साहित न हों, क्योंकि यदि हम शिथिल न पड़ें तो उचित समय पर कटनी काटेंगे।
- 2 इतिहास 15:7
परन्तु तुम दृढ़ बने रहो और साहस न छोड़ो क्योंकि तुम्हारे काम का प्रतिफल तुम्हें मिलेगा। ”
- इब्रानियों 6:10
क्योंकि परमेश्वर अन्यायी नहीं कि तुम्हारे काम और उस प्रेम को भूल जाए जो तुमने उसके नाम के प्रति इस प्रकार दिखाया कि पवित्र लोगों की सेवा की-और अब भी कर रहे हो।
- फिलिप्पियों 2:16
जीवन के वचन को दृढ़ता से थामे रहो जिस से मसीह के दिन मुझे इस बात का गर्व हो कि न तो मेरी दौड़-धूप और न मेरा परिश्रम व्यर्थ गया।
- 1 कुरिन्थियों 3:8
बोने वाला और सींचने वाला दोनों एक समान हैं, परन्तु प्रत्येक अपने ही परिश्रम के अनुसार प्रतिफल पाएगा।
- 2 पतरस 3:17–18
इसलिए हे प्रियो, पहिले ही से यह सब जानते हुए सचेत रहो, कि कहीं अधर्मी मनुष्यों के भ्रम में पड़कर बहक न जाओ जिससे अपनी स्थिरता से विचलित हो जाओ,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).