Loading account

1 राजा 19:12

फिर भूकम्प के बाद आग दिखाई दी, और यहोवा उस आग में न था; फिर आग के बाद एक धीमी आवाज़ सुनाई दी।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 राजा 19

9तब वह वहां जाकर एक गुफा में ठहर गया, और देखो, यहोवा का यह वचन उसके पास पहुंचा, और उसने उससे कहा, “हे एलिय्याह, तू यहां क्या कर रहा है?”

10और उसने कहा, “सेनाओं के परमेश्वर यहोवा के लिए मुझे बड़ी धुन है; क्योंकि इस्राएलियों ने तेरी वाचा को त्याग दिया, तेरी वेदियों को गिरा दिया, और तेरे नबियों को तलवार से घात किया है। और मैं ही अकेला बच गया हूं; और वे मेरे प्राण के भी खोजी है।”

11अतः उसने कहा, “आगे बढ़ कर पर्वत पर यहोवा के सम्मुख खड़ा हो।” और देखो, यहोवा पास से होकर निकला। और एक प्रचंड आंधी से यहोवा के सामने पहाड़ तड़कने लगे और चट्टानें टूटने लगीं; परन्तु यहोवा उस आंधी में न था। फिर आंधी के बाद भूकम्प हुआ, परन्तु यहोवा उस भूकम्प में नहीं था।

12फिर भूकम्प के बाद आग दिखाई दी, और यहोवा उस आग में न था; फिर आग के बाद एक धीमी आवाज़ सुनाई दी।

13और ऐसा हुआ कि जब एलिय्याह ने इसे सुना तो उसने अपना मुंह चादर से ढांप लिया और बाहर जाकर गुफा के द्वार पर खड़ा हो गया। और देखो, उसे एक आवाज़ सुनाई दी, “हे एलिय्याह, तू यहां क्या कर रहा है?”

14तब उसने उत्तर दिया, “सेनाओं के परमेश्वर यहोवा के लिए मुझे बड़ी धुन है; क्योंकि इस्राएलियों ने तेरी वाचा को त्याग दिया, तेरी वेदियों को गिरा दिया, और तेरे नबियों को तलवार से घात किया है। और मैं ही अकेला बच गया हूं, और वे मेरे प्राण के भी खोजी है।”

15यहोवा ने उससे कहा, “जा, दमिश्क के जंगल को लौट जा, और जब तू वहां पहुंचे तो तू सीरिया का राजा होने के लिए हजाएल का अभिषेक करना,

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 राजा 19

संबंधित पद

  • अय्यूब 4:16

    वह चुपचाप खड़ी हो गई, परन्तु मैं उसका रूप पहचान नहीं सका ; मेरी आंखों के सामने एक आकृति थी; सन्नाटा छाया हुआ था, तब मैंने एक वाणी सुनीः

  • जकर्याह 4:6

    फिर उसने मुझसे कहा, “जरुब्बाबेल के लिए यहोवा का वचन यह हैः ‘न बल से न शक्ति से, परन्तु मेरे आत्मा के द्वारा,’ सेनाओं का यहोवा यही कहता है।

  • व्यवस्थाविवरण 4:33

    जैसे तुमने सुना वेैसे ही क्या अन्य कोई जाति परमेश्वर की वाणी को अग्नि में से आते हुए सुन कर जीवित बची?

  • व्यवस्थाविवरण 4:11–12

    तब तुम समीप आकर पर्वत के नीचे भूमि पर खड़े हुए। फिर पर्वत आग से धधक उठा तथा अग्नि आकाश तक पहुंच रही थी; वहां अन्धियारा, बादल तथा गहन अन्धकार छाया हुआ था।

  • निर्गमन 34:6

    उस समय यहोवा उसके आगे-आगे यह प्रचार करता हुआ चलाः “यहोवा, यहोवा परमेश्वर, दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीमा, और करुणा तथा सत्य से भरपूर;

  • अय्यूब 33:7

    देख, मेरे कारण तू किसी प्रकार भयभीत न होना, मेरा दबाव तुझ पर भारी न होगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).