Loading account

1 पतरस 5:6

इसलिए परमेश्वर के सामर्थी हाथ के नीचे दीन बनो, जिससे कि वह तुम्हें उचित समय पर उन्नत करे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 पतरस 5

3जो लोग तुम्हें सौंपे गए हैं, उन पर प्रभुता न जताओ, परन्तु अपने झुण्ड के लिए आदर्श बनो।

4जब प्रधान रखवाला प्रकट होगा तो तुम अजर महिमा का मुकुट पाओगे।

5इसी प्रकार हे नवयुवको, तुम भी प्रचीनों के अधीन रहो और तुम सब के सब एक दूसरे के प्रति विनम्रता धारण करो, क्योंकि परमेश्वर अभिमानियों का तो विरोध करता है, पर दीनों पर अनुग्रह करता है।

6इसलिए परमेश्वर के सामर्थी हाथ के नीचे दीन बनो, जिससे कि वह तुम्हें उचित समय पर उन्नत करे।

7अपनी समस्त चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि वह तुम्हारी चिन्ता करता है।

8संयमी और सचेत रहो। तुम्हारा शत्रु शैतान गर्जने वाले सिंह की भांति इस ताक में रहता है कि किसको फाड़ खाए।

9विश्वास में दृढ़ रहकर उसका विरोध करो, और यह जान लो कि तुम्हारे भाई जो संसार में हैं इसी प्रकार की यातना सह रहे है।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 पतरस 5

संबंधित पद

  • याकूब 4:10

    प्रभु के सामने दीन बनो तो वह तुम्हें प्रतिज्ठित करेगा।

  • लूका 14:11

    क्योंकि प्रत्येक जो अपने आप को ऊंचा करता है, वह नीचा किया जाएगा; और वह जो अपने आप को दीन करेगा सम्मानित किया जाएगा।”

  • नीतिवचन 29:23

    मनुष्य का घमंड उसे नीचा कर देगा, परन्तु नम्र आत्मा वाला आदर पाएगा।

  • मत्ती 23:12

    जो कोई अपनेआप को बड़ा बनाएगा वह नीचा किया जाएगा, और जो स्वयं को नीचा बनाएगा वह बड़ा किया जाएगा।

  • लूका 18:14

    मैं तुमसे कहता हूँ कि यह मनुष्य धर्मी ठहराया जाकर अपने घर गया, न कि वह अन्य। क्योंकि प्रत्येक जो अपने आप को बड़ा बनाता है, दीन किया जाएगा; और जो अपने को दीन बनाता है, बड़ा किया जाएगा।”

  • 2 इतिहास 32:26

    फिर भी हिजकिय्याह और यरूशलेम के निवासी दोनों अपने मन के घमंड से पछता कर दीन हुए जिससे कि यहोवा का कोप हिजकिय्याह के दिनों में उन पर न भड़का।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).