Loading account

1 तीमुथियुस 1:15

यह एक विशवसनीय और हर प्रकार से ग्रहणयोग्य बात है कि मसीह यीशु संसार में पापियों का उद्धार करने आया-जिनमें सब से बड़ा मैं हू।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 तीमुथियुस 1

12मैं अपने प्रभु मसीह यीशु को धन्यवाद देता हूं जिसने मुझे सामर्थ दी है, क्योंकि उसने मुझे विश्वासयोग्य समझ कर यह सेवा दी।

13यघपि मैं पहिले निन्दा करने वाला, सताने वाला तथा घोर अन्धेर करने वाला व्यक्ति था, फिर भी मुझ पर दया की गई क्योंकि मैंने यह सब अविश्वास की दशा में नासमझी से किया था।

14और हमारे प्रभु का अनुग्रह बहुतायत से हुआ, और साथ ही वह विश्वास और प्रेम भी जो मसीह यीशु में है।

15यह एक विशवसनीय और हर प्रकार से ग्रहणयोग्य बात है कि मसीह यीशु संसार में पापियों का उद्धार करने आया-जिनमें सब से बड़ा मैं हू।

16फिर भी मुझ पर इस कारण दया हुई कि मसीह यीशु मुझ सब से बड़े पापी में अपनी पूर्ण सहनशीलता प्रदर्शित करे कि मैं उनके लिए जो उस पर अनन्त जीवन के निमित्त विश्वास करेंगे, आदर्श बनू।

17अब युग-युग के राजा-अर्थात् अविनाशी, अदृशय और एक एवं एकमात्र परमेश्वर-का आदर और महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

18हे मेरे पुत्र तीमुथियुस, तेरे विषय में जो भविष्यद्वाणियां पहिले ही की गई थीं उन्हीं के अनुसार मैं तुझे यह आज्ञा सौंपता हूं कि उनके द्वारा तू कुशलता से लड़,

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 तीमुथियुस 1

संबंधित पद

  • मरकुस 2:17

    यह सुनकर यीशु ने उनसे कहा, “भले-चंगों को चिकित्सक की आवश्यकता नहीं, परन्तु बीमारों को है। मैं धर्मियों को नहीं, परन्तु पापियों को बुलाने आया हूँ।”

  • लूका 19:10

    मनुष्य का पुत्र तो खोए हुओं को ढूंढ़ने और उनका उद्धार करने आया है।”

  • यूहन्ना 3:16–17

    “क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, कि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नष्ट न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।

  • यूहन्ना 12:47

    यदि कोई मेरी बातें सुनकर उनका पालन न करे तो मैं उसे दोषी नहीं ठहराता, क्योंकि मैं जगत को दोषी ठहराने नहीं, वरन् जगत का उद्धार करने आया हूँ।

  • यूहन्ना 1:12

    परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर की सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात् उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास करते हैं-

  • लूका 5:32

    मैं धर्मियों को नहीं, परन्तु पापियों को पश्चात्ताप करने के लिए बुलाने आया हूँ।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).