Loading account

2 कुरिन्थियों 6:14

अविश्वासियों के साथ असमान जुए में न जुतो, क्योंकि धार्मिकता का अधर्म से क्या मेल? या ज्योति की अन्धकार से क्या संगति?

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 2 कुरिन्थियों 6

11हे कुरिन्थियो, हमने तुमसे खुलकर बातें की हैं, हमारे हृदय खुले हुए है।

12हम तुम्हारे लिए रुकावट के कारण नहीं हुए, परन्तु तुम स्वयं अपने में रुकावट पाते हो।

13तुम्हें बच्चे समझकर अब मैं कहता हूं कि तुम भी इसके बदले अपने हृदय हमारे लिए खोल दो।

14अविश्वासियों के साथ असमान जुए में न जुतो, क्योंकि धार्मिकता का अधर्म से क्या मेल? या ज्योति की अन्धकार से क्या संगति?

15और मसीह का बलियाल से क्या लगाव? या विश्वासी का अविश्वासी से क्या सम्बन्ध?

16या मूर्तियों से परमेश्वर के मन्दिर का क्या समझौता? क्योंकि हम तो जीवित परमेश्वर के मन्दिर हैं, जैसा कि परमेश्वर ने कहा, “मैं उन में निवास करूंगा और उनमें चला-फिरा करूंगा और मैं उनका परमेश्वर होऊंगा और वे मेरे लोग होंगे।”

17इसलिए प्रभु कहता है, “उनमें से निकलो और अलग हो जाओ, और जो कुछ अशुद्ध है उसे न छुओ तो मैं तुम्हें ग्रहण करूंगा;

पूरा अध्याय पढ़ें: 2 कुरिन्थियों 6

संबंधित पद

  • 1 कुरिन्थियों 15:33

    धोखा न खाओः ‘‘बुरी संगति अच्छे चरित्र को भ्रष्ट कर देती है।’’

  • 1 कुरिन्थियों 10:21

    तुम प्रभु के कटोरे और दुष्टात्माओं के कटोरे दोनों में से नहीं पी सकते। तुम प्रभु की मेज़ और दुष्टात्माओं की मेज़ दोनों के सहभागी नहीं हो सकते।

  • याकूब 4:4

    हे व्यभिचारिणियों, क्या तुम नहीं जानतीं कि संसार में मित्रता करना परमेश्वर से शत्रुता करनी है? अतः यदि कोई संसार से मित्रता रखना चाहता है तो वह अपने आप को परमेश्वर का शत्रु बनाता है।

  • इफिसियों 5:6–14

    कोई तुम्हें व्यर्थ बातों से धोखा न दे, क्योंकि इन ही के कारण आज्ञा न मानने वालों पर परमेश्वर का प्रकोप पड़ता है।

  • लैव्यवस्था 19:19

    “मेरी विधियों का पालन किया करना। तू अपने पालतू पशुओं को भिन्न जाति के पशुओं से मेल न खाने देना, अपने खेत में दो प्रकार के बीज एक साथ न बोना, और न दो प्रकार के मिले हुए सूत के वस्त्र पहनना।

  • 1 पतरस 2:9–10

    परन्तु तुम एक चुना हुआ वंश, राजकीय याजकाें का समाज, एक पवित्र प्रजा, और परमेश्वर की निज सम्पत्ति हो, जिस से तुम उसके महान् गुणों को प्रकट करो जिसने तुम्हें अंधकार से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).