Loading account

प्रेरितों के काम 16:31

उन्होंने कहा, ‘‘प्रभु यीशु पर विश्वास कर तो तू और तेरा घराना उद्धार पाएगा”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: प्रेरितों के काम 16

28तभी पौलुस ने जोर से पुकार कर कहा, ‘‘अपने आप को कोई हानि न पहुंचा, क्योंकि हम सब यहीं है।”

29और वह बत्ती मंगा कर तेज़ी से भीतर गया और पौलुस तथा सीलास के सामने भय से कांपते हुए गिर पड़ा।

30और उन्हें बाहर लाकर उसने कहा, ‘‘सज्जनों, उद्धार पाने के लिए मैं क्या करूं?”

31उन्होंने कहा, ‘‘प्रभु यीशु पर विश्वास कर तो तू और तेरा घराना उद्धार पाएगा”

32तब उन्होंने उसको तथा उसके घर के सब लोगों को प्रभु का वचन सुनाया।

33और उसी घड़ी रात को उन्हें ले जाकर उसने उनके घाव धोए, और तुरन्त उसने और उसके घराने ने बपतिस्मा लिया।

34और उन्हें अपने घर लाकर उसने उनके लिए भोजन परोसा, और सारे कुटुम्ब सहित परमेश्वर पर विश्वास करके बड़ा आनन्द मनाया।

पूरा अध्याय पढ़ें: प्रेरितों के काम 16

संबंधित पद

  • यूहन्ना 1:12

    परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर की सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात् उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास करते हैं-

  • यूहन्ना 3:36

    जो पुत्र पर विश्वास करता है अनन्तजीवन उसका है, परन्तु वह जो पुत्र की नहीं मानता जीवन नहीं देखेगा, परन्तु परमेश्वर का प्रकोप उसपर बना रहता है।”

  • प्रेरितों के काम 2:38–39

    पतरस ने उनसे कहा, ‘‘मन फिराओ और यीशु मसीह के नाम से तुम में से प्रत्येक बपतिस्मा ले कि तुम्हारे पापों की क्षमा हो, और तुम पवित्र आत्मा का वरदान पाओगे।

  • रोमियों 10:9–10

    कि यदि तू अपने मुख से यीशु को प्रभु जान कर अंगीकार करे, और अपने मन में यह विश्वास करे कि परमेश्वर ने उसे मृतकों में से जीवित किया तो तू उद्धार पाएगा।

  • प्रेरितों के काम 11:13–14

    उसने हमें बताया कि किस प्रकार उसने एक स्वर्गदूत को अपने घर में खड़े देखा और यह कहते सुना, ‘किसी को याफा भेजकर -शमौन को जो पतरस कहलाता है, यहाँ बुलवा ले।

  • मरकुस 16:16

    जो विश्वास करे और बपतिस्मा ले, वह उद्धार पाएगा, परन्तु जो विश्वास न करे वह दोषी ठहराया जाएगा

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).